P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशभोपाल: पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा ने मकान तोड़ने की कार्रवाई रुकवाई, रहवासियों...

भोपाल: पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा ने मकान तोड़ने की कार्रवाई रुकवाई, रहवासियों को दिया आश्वासन

भोपाल/ खबर डिजिटल/ पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा आज वार्ड क्रमांक 32, कटसी प्लैटिनम प्लाजा के पीछे स्थित क्षेत्र में रहवासियों से मिले। यहां प्रशासन द्वारा आवंटित मकानों को तोड़े जाने की कार्रवाई से लोगों में आक्रोश है।

रहवासियों ने बताया कि श्राद्ध पक्ष, आगामी त्यौहार और बरसात के बीच इस तरह की कार्रवाई अमानवीय है। बच्चों की परीक्षाएं भी चल रही हैं, ऐसे समय पर बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए मकानों को बलपूर्वक तोड़ा जाना अनुचित है।

स्थिति की गंभीरता देखते हुए पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा ने मौके पर पहुंचकर अधिकारियों से चर्चा की और कार्रवाई को रुकवाया। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों के लिए पहले वैकल्पिक व्यवस्था की जाए और उचित समय दिया जाए, बारिश में मकान तोड़ना किसी भी दृष्टि से न्यायोचित नहीं है।

इस दौरान वार्ड पार्षद गुड्डू चौहान, कांग्रेस नेता हिमांशु धाकड़, राजू गोस्वामी, ब्लॉक अध्यक्ष दीपू तोमर, आशीष श्रीवास्तव, राकेश यादव, पूर्व पार्षद हरिराम प्रजापति, ललित प्रजापति और शोएब खान भी उपस्थित रहे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट