P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशभोपालप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को धार में करेंगे पीएम मित्रा पार्क...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को धार में करेंगे पीएम मित्रा पार्क का शिलान्यास, रोजगार के खुलेंगे लाखों अवसर

Modi Birthday 17 September Event: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आगामी 17 सितम्बर को मध्य प्रदेश दौरे की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज मंत्रालय में अधिकारियों की बैठक ली।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के आगामी 17 सितम्बर को ग्राम भैंसोला (जिला धार) आगमन के कार्यक्रमों की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि “17 सितंबर को यशस्वी प्रधानमंत्री जी सेवा पखवाड़े के शुभारंभ के साथ खासकर ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ अभियान का शुभारंभ करने के साथ मध्य प्रदेश में बनने वाले पीएम मित्रा पार्क (Dhar Industrial Park) के शिलान्यास के लिए पधार रहे हैं। धार क्षेत्र में हमारे किसानों को बड़ी सौगात मिलेगी। कपास पर आधारित बड़ा इंडस्ट्रियल पार्क विकसित होगा, जिससे एक लाख लोगों को प्रत्यक्ष और दो लाख लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोज़गार मिलेगा, कुल मिलाकर तीन लाख को रोज़गार मिलेगा।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि हम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का गर्मजोशी से स्वागत करने की तैयारी कर रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट