P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशसिमरिया में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत… प्रताड़ना के आरोपों से...

सिमरिया में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत… प्रताड़ना के आरोपों से हड़कंप

स्कूल बोला बेबुनियाद आरोप

रीवा/अरविन्द तिवारी/खबर डिजिटल/ रीवा के सिमरिया थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली खबर है, जहां 11वीं कक्षा की एक छात्रा ने घर के बाथरूम में फांसी लगाकर जान दे दी। छात्रा की मौत के बाद परिजनों ने स्कूल और एक शिक्षक पर दो गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद मौके से कुछ नोट्स बरामद हुए, जिसे लेकर परिजनों का दावा है कि बच्ची लंबे समय से मानसिक दबाव में थी।

परिजन ने लगाया आरोप
पहला आरोप- स्कूल की ही एक छात्रा द्वारा मृतका की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाना। परिजनों का आरोप है कि इस आईडी से आपत्तिजनक बातें पोस्ट होती थीं, पर स्कूल ने इसे दबाते हुए सिर्फ माफी मंगवाकर मामला रफा-दफा कर दिया, जबकि परिवार को इसकी सूचना तक नहीं दी गई। दूसरा गंभीर आरोप- एक शिक्षक पर प्रताड़ना का आरोप। परिजनों का कहना है कि मृतका रोज डायरी लिखती थी और उसी डायरी में शिक्षक के “बैड टच” का जिक्र किया गया था।

स्कूल प्रबंधन का पक्ष ने आरोपों से झाड़ा पल्ला
स्कूल प्रबंधन का पक्ष- स्कूल ने आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है। प्रबंधन का कहना है कि संस्थान में किसी भी प्रकार की प्रताड़ना की घटना नहीं हुई। बच्ची ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, यह जांच का विषय है। स्कूल ने पुलिस जांच में पूरा सहयोग देने की बात कही है। पुलिस का कहना है कि परिजनों की ओर से दिखाई गई डायरी को आत्महत्या नोट मानना उचित नहीं है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यह डायरी करीब तीन साल पुरानी है और तब बच्ची दूसरे स्कूल में पढ़ती थी। पुलिस ने डायरी और मोबाइल जब्त कर लिया है तथा सभी एंगल से जांच जारी है। अब सबकी निगाहें सिमरिया पुलिस की जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं- क्या यह मामला प्रताड़ना का है, सोशल मीडिया का दबाव, या कुछ और? सच क्या है, यह जांच के बाद ही साफ होगा।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट