P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशSeoni News: रोड-ओवरब्रिज कार्य पर घटिया मटेरियल और तकनीकी खामियों के गंभीर...

Seoni News: रोड-ओवरब्रिज कार्य पर घटिया मटेरियल और तकनीकी खामियों के गंभीर आरोप

117 करोड़ के निर्माण में बड़ा खेल !

सिवनी/विशाल भारद्वाज/खबर डिजिटल/ सिवनी में 117 करोड़ रुपये की लागत से हो रहे सड़क और ओवरब्रिज निर्माण कार्य पर गंभीर आरोप लगे हैं। रायसेन की एक कंपनी द्वारा किए जा रहे इस मेगा प्रोजेक्ट में तकनीकी खामियों और घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेमाल की शिकायतें सामने आई हैं। जिसको लेकर कार्रवाई की मांग उठ रही है।

स्थानीय लोगों का आरोप
स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माणाधीन ओवरब्रिज पहली नजर में ही तिरछा दिखाई देता है, वहीं इसके पिलर कहीं पतले तो कहीं मोटे नजर आ रहे हैं, जो तकनीकी मानकों पर सवाल खड़े करते हैं। आरोप यह भी है कि निर्माण स्थल पर न तो विभाग का कोई तकनीकी अमला नियमित रूप से मौजूद है और न ही ठेकेदार द्वारा तय मानकों का पालन किया जा रहा है।

बड़ा अभिशाप साबित होगा ब्रिज!
बताया जा रहा है कि मुख्य ठेकेदार ने काम पेटी कॉन्ट्रैक्ट पर दूसरे ठेकेदार को दे दिया है, जो नियमों को ताक पर रखकर घटिया मटेरियल से निर्माण करा रहा है। सड़क और डिवाइडर की गुणवत्ता भी सवालों के घेरे में है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि लगातार शिकायतों के बावजूद न तो जांच हो रही है और न ही सुधार। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि आने वाले समय में यही निर्माण कार्य सिवनी शहर के लिए सुविधा की जगह एक बड़ा अभिशाप साबित हो सकता है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट