P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशबैंक की पहली महिला अधिकारी सुनीता सिंह ने 56 साल की उम्र...

बैंक की पहली महिला अधिकारी सुनीता सिंह ने 56 साल की उम्र में माउंट एल्ब्रुस पर फहराया तिरंगा

स्टेट बैंक की सुनीता सिंह ने रचा इतिहास, 56 वर्ष की उम्र में माउंट एल्ब्रुस पर लहराया तिरंगा

भोपाल/ खबर डिजिटल। भारतीय स्टेट बैंक की भोपाल में पदस्थ अधिकारी और पर्वतारोही सुनीता सिंह ने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस पर तिरंगा और स्टेट बैंक का ध्वज लहराया दिया है। सुश्री सुनीता ने कल 24 अगस्त को सुबह करीब 8 बजे इस शिखर को छूने में सफलता हासिल की।

यह उपलब्धि हासिल करने वाली सुनीता सिंह भारतीय स्टेट बैंक की पहली महिला अधिकारी हैं। वे इस शिखर पर चढ़ने वाली सबसे अधिक उम्र ( करीब 56 साल ) की महिला भी हैं। जबलपुर निवासी सुनीता फिलहाल स्टेट बैंक के भोपाल मुख्यालय में एजीएम पद पर कार्यरत हैं।

1001729245

माउंट एल्ब्रुस दक्षिण-पश्चिम रूस के काकेशस पर्वत में एक निष्क्रिय, बर्फ से ढका ज्वालामुखी है, जो अपनी 18,510 फीट की ऊंचाई के कारण यूरोप का सबसे ऊंचा शिखर है। यह दुनिया के सात शिखरों में से एक है और ग्लेशियर से ढकी ढलानों पर चुनौतीपूर्ण चढ़ाई के लिए जाना जाता है। इस शिखर पर फतह के लिए तकनीकी चढ़ाई कौशल और ऊंचाई के अनुकूल होने की आवश्यकता होती है।

1001729243

इसके पहले सुनीता सिंह नेपाल के 6 हजार 119 मीटर ऊंचे माउंट लोबुचे (ईस्ट) शिखर पर भी सफलता पूर्वक चढ़ाई कर तिरंगा लहरा चुकी हैं ।

सुनीता सिंह ने नेहरू इंस्टीट्यूट आफ माउंटेनियरिंग, उत्तरकाशी से पर्वतारोहण में प्रशिक्षण प्राप्त किया है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट