P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशनगर परिषद् का अमला एक फिर निकला अतिक्रमण हटाने, फिर लगे पक्षपात...

नगर परिषद् का अमला एक फिर निकला अतिक्रमण हटाने, फिर लगे पक्षपात के आरोप

फुटपाथ पर दुकान लगाने वालो ने कहा नहीं लगाने देंगे छोटी दुकान तो केसे करेंगे बच्चों का पालन-पोषण

राणापुर/नावेद रजा/खबर डिजिटल/ नगर में नगर परिषद् के अमले द्वारा मंगलवार को एक बार फिर अतिक्रमण हटाओ मुहिम चलाई गई। लगभग 2 सप्ताह के बाद एक बार फिर नगर परिषद् का अमला नगर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए निकला। मुख्य नगर परिषद अधिकारी लक्ष्मीकांत शर्मा ने नगर परिषद् कर्माचारियों के साथ नगर के में घुमकर अतिक्रमण हटवाया।

हालांकि, इस कार्रवाई के दौरान लोगों ने नाराजगी जताई और पक्षपात के आरोप लगाए। फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले कुछ दुकानदारों ने सीएमओ से बहस करते हुए कहा कि वे गरीब हैं और छोटे-छोटे ठेले लगाकर अपने परिवार का गुजारा करते हैं। लोगों का कहना था कि यदि उन्हें दुकान लगाने से रोका जाएगा तो उनके बच्चों का पालन-पोषण कठिन हो जाएगा। जो बड़ी बड़ी दुकानों वाले पक्की दुकान होने के बावजूद सड़कों पर समान जमा देते हैं उनपर तो कार्रवाई नहीं होती नगर परिषद् को बस गरीब की छोटी दुकानें ही नजर आती है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट