P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशउमरियापान–सिहोरा मार्ग पर जानलेवा गड्ढे, पचपेढ़ी से मंगेली तक गढ्ढों में बदली...

उमरियापान–सिहोरा मार्ग पर जानलेवा गड्ढे, पचपेढ़ी से मंगेली तक गढ्ढों में बदली सड़क

पीडब्ल्यूडी की लापरवाही, बारिश में गड्ढों में घुसकर चोटिल हो रहे वाहन चालक

उमरियापान (अंकित झारिया):- उमरियापान–सिहोरा मार्ग पर सफर अब लोगों के लिए मुश्किल भरा हो गया है। पचपेढ़ी से मंगेली तक करीब 4 किलोमीटर के हिस्से में तो सड़क कम और गढ्ढे ज्यादा है। पीडब्ल्यूडी की यह सड़क वर्षों से बदहाल है, लेकिन इस साल इस हिस्से में मरम्मत और मेंटेनेंस का काम नहीं कराया गया है।सड़क पर गढ्ढे होने के कारण बारिश के दिनों में आवाजाही में ज्यादा दिक्कत होती है।ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के दिनों में सड़कों पर बने गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे सड़क की हालत और खतरनाक हो जाती है। पानी के कारण गड्ढे दिखाई नहीं देते है।दोपहिया वाहन सीधे गढ्ढों में धंस जाते हैं। कई बार संतुलन बिगड़ने से चालक सड़क पर गिरकर चोटिल हो जाते हैं। ग्रामीण बताते हैं कि बीते कुछ हफ्तों में कई छोटे-बड़े हादसे हो चुके हैं, लेकिन विभाग की नींद अब तक नहीं टूटी। भारी वाहनों के लिए भी यह मार्ग अब खतरनाक साबित हो रहा है। ट्रक और बसें इन गड्ढों से गुजरते हुए झटके खाती हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी होती है और समय भी ज्यादा लगता है। कई जगह सड़क किनारे फिसलन के कारण वाहनों के फिसलने का खतरा भी लगातार बना रहता है।ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की मरम्मत के लिए पीडब्ल्यूडी को कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट