Aaj Ka Rashifal: किसी को मिलेगा अटका पैसा तो किसी को मिलेगी नई नौकरी, जानें 12 राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal: हिंदू पंचांग के अनुसार आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है. आज ज्येष्ठा नक्षत्र, सुकर्मा योग और गर करण का संयोग बन रहा है. ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य तुला राशि में और चंद्रमा वृश्चिक राशि में विराजमान रहेंगे.

Aaj Ka Rashifal: किसी को मिलेगा अटका पैसा तो किसी को मिलेगी नई नौकरी, जानें 12 राशियों का हाल
Khabar Digital Admin

Aaj Ka Rashifal: हिंदू पंचांग के अनुसार आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है. आज ज्येष्ठा नक्षत्र, सुकर्मा योग और गर करण का संयोग बन रहा है. ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य तुला राशि में और चंद्रमा वृश्चिक राशि में विराजमान रहेंगे.

आज 12 नवंबर 2026, दिन गुरुवार है. आज राहुकाल दोपहर 1 बजकर 27 मिनट से 2 बजकर 47 मिनट तक रहेगा. वहीं, शुभ कार्यों के लिए अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 45 मिनट से दोपहर 12 बजकर 28 मिनट तक है. आज दिशाशूल दक्षिण दिशा में रहेगा, इसलिए इस दिशा में यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है.

आज का महाउपाय: गुरुवार के दिन जरूरतमंद लोगों को चने की दाल का दान करना शुभ माना गया है.

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है. व्यापार के सिलसिले में नए लोगों से संपर्क बन सकता है, जो भविष्य में फायदेमंद साबित होंगे. अविवाहित लोगों को अपने मन की बात किसी खास व्यक्ति से कहने का मौका मिल सकता है. नौकरी या कारोबार के सिलसिले में विदेश यात्रा का योग भी बन रहा है. हालांकि, अपनी सेहत को नजरअंदाज करने की गलती न करें.

वृष राशि (Taurus)

वृष राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन सकारात्मक रहेगा. कारोबारियों को मनपसंद सौदा मिलने की संभावना है. घर में मेहमानों के आने से रौनक बनी रहेगी. पुराने और अधूरे काम निपटाने के लिए आपको काफी मेहनत करनी पड़ सकती है. खानपान में सावधानी बरतें और बाहर के भोजन से दूरी बनाकर रखें.

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के लोगों को आज कुछ अच्छी खबरें मिल सकती हैं. बड़े भाई या बहन के विवाह से जुड़ा प्रस्ताव आने की संभावना है. युवाओं को आर्थिक लाभ हो सकता है. प्रेम जीवन में भी खुशियां रहेंगी और पार्टनर के साथ अकेले में वक्त बिताने का अवसर मिलेगा. स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा.

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के जातकों के सामने आज नए अवसर आ सकते हैं. परिवार में आपके व्यवहार और समझदारी की सराहना होगी. माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है. आर्थिक स्थिति में सुधार होने के संकेत हैं. दिनभर की व्यस्तता के बीच समय पर भोजन करना न भूलें.

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियां लेकर आ सकता है. लंबे समय से फंसा हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद है. परिवार में नए सदस्य के आगमन से उत्सव जैसा माहौल बन सकता है. पिता के साथ बैठकर भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करेंगे. स्वास्थ्य में भी पहले से सुधार महसूस होगा.

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभकारी साबित हो सकता है. नौकरी करने वालों को कमाई के नए रास्ते मिल सकते हैं. प्रेम संबंधों में आगे बढ़ने के लिए दोस्तों की मदद लेनी पड़ सकती है. व्यापारियों को अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं. सेहत का ध्यान रखें और अधिक तली-भुनी चीजें खाने से बचें.

तुला राशि (Libra)

तुला राशि वालों के लिए दिन अनुकूल रहने वाला है. साझेदारी में कारोबार करने वालों को अच्छा फायदा हो सकता है. हालांकि, कार्यस्थल पर कुछ नई चुनौतियां सामने आ सकती हैं. निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें और किसी के बहकावे में आकर पैसा न लगाएं. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातकों का दिन सामान्य रहने वाला है. जीवनसाथी के साथ किसी पारिवारिक या सामाजिक समारोह में शामिल हो सकते हैं. घर में छोटी-मोटी अनबन होने की आशंका है, लेकिन धैर्य और समझदारी से मामला संभाल लेंगे. आर्थिक लाभ के मौके मिल सकते हैं. सेहत को लेकर सतर्क रहें.

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ संकेत दे रहा है. अगर आप अपना कारोबार शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें. सरकारी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है. जीवनसाथी के लिए कोई खास उपहार खरीद सकते हैं. आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है.

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के लोगों के लिए गुरुवार का दिन अच्छा रहेगा. कारोबारियों को अनुभवी और वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा. हालांकि, घरेलू खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, इसलिए बजट का ध्यान रखें. कला और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को नई पहचान मिल सकती है. परिवार के बुजुर्गों की सेहत पर विशेष ध्यान दें.

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन संतोषजनक रहेगा. घर में किसी शुभ या मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी हो सकती है. पुराना उधार चुकाने का मौका मिलेगा. किसी भी जरूरी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे अच्छी तरह पढ़ लें. सर्दी-खांसी की समस्या परेशान कर सकती है, इसलिए खानपान और स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रह सकता है. व्यापार से जुड़े लोगों को अपने काम पर खुद ध्यान देने की जरूरत है. सामाजिक और जनहित के कार्यों में आपकी दिलचस्पी बढ़ेगी. कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना है. स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा रहने वाला है.

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!