Horoscope Today 16 February 2026 : इन राशियों के लिए करियर में आज आएगा नया मुकाम… जानिये कौन-कौनसी राशियां है खास

Horoscope Today 16 February 2026 : इन राशियों के लिए करियर में आज आएगा नया मुकाम… जानिये कौन-कौनसी राशियां है खास
Khabar Digital Desk

Horoscope Today: खबर डिजिटल/ 16 फरवरी, 2026 का दिन महाशिवरात्रि के बाद बेहद ही खास होने वाला है। जीवन में ठहराव, जिम्मेदारी और मानसिक समझदारी का एक सुंदर संगम दिखाई दे सकता है। अगर आप बताए गए उपायों को अंगीकार करेंगे। सितारे संकेत दे रहे हैं कि आज का दिन उन जातकों के लिए विशेष लाभकारी है जो अपनी योजनाओं को प्रायोगिक रूप देने के लिए तैयार हैं।

राशि - मेष
आपके लग्न स्वामी मंगलदेव दसवें भाव (कर्म क्षेत्र) में उच्च के हैं, जो आपको कार्यक्षेत्र में गजब की ऊर्जा देने वाला है। अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए तैयार रहे, क्योंकि यह दिन इसी का है। ध्यान रहे, स्वभाव में बहुत ज्यादा गंभीरता या जिद्दीपन से दूर रहे, क्योंकि काम का दबाव हावी हो सकता है। लव लाइफ में पार्टनर के साथ ईमानदारी से रहेंगे तो आपसी बॉन्ड और भी मजबूत होगा।

उपाय: शांत मन से ध्यान कर काम को आगे बढ़ाएं।
शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: गहरा लाल

राशि - वृषभ
राशि स्वामी शुक्रदेव का प्रभाव दिखाई देगा, नई चीजों को सीखने पर ध्यान दें, ताकि दुनिया को एक नए नजरिए देखने की क्षमता पैदा हो। स्वभाव में अड़ियलपन को दरकिनार करें। पुरानी बातों को पकड़कर बैठने से आपकी तरक्की की रफ्तार धीमी पड़ सकती है। लव लाइफ में पार्टनर के साथ मिलकर भविष्य के प्लान तैयार करने का योग बन रहा है।
उपाय: ईश्वर के प्रति आभार व्यक्त कर ईश्वर का ध्यान लगाएं।
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: एमरल्ड ग्रीन

राशि - मिथुन
राशि स्वामी बुधदेव नौवें भाव में गोचर कर रहे हैं, जो आपको भविष्य की प्लानिंग के लिए विशेष योग दे रहा है। छोटी-छोटी बातों पर बहुत ज्यादा भावुक होने से बचे। पैसों या जिम्मेदारियों को लेकर मन में थोड़ा तनाव बना रह सकता है। लव लाइफ में पार्टनर के साथ खुलकर बातचीत करें, जिससे संबंधों में मिठास आए और भविष्य उज्जवल हो।

उपाय: कुछ देर मौन रहकर शांत भाव से चिंतन करें।
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: नेवी ब्लू

राशि - कर्क
चंद्रदेव सातवें भाव (साझेदारी का क्षेत्र) में गोचर कर रहे हैं, जो पार्टनर के साथ तालमेल बिठाने में आपकी मदद करेंगे।जिम्मेदारियों के बोझ से मन थोड़ा अशांत हो सकता है, इसलिए तनाव बिल्कुल ना लें। करियर में टीम वर्क का सहारा लें, ताकि सफलता का मार्ग प्रशस्त हो सके। लव लाइफ में पार्टनर के साथ बातचीत कर रिश्तों को मजबूत करने की तरफ जोर दें।

उपाय: एकांत में बैठकर शांत मन से आत्म-चिंतन के लिए समय जरूर निकालें।
शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: पर्ल व्हाइट

राशि - सिंह
सूर्यदेव के प्रभाव से आप अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए काफी उत्साहित रहेंगे। अहंकार और जल्दबाजी में प्रतिक्रिया देने से बचें। करियर में आपकी लगन और अनुशासन ही आपकी असली ताकत बनेगी। लव लाइफ में पार्टनर को व्यावहारिक सहयोग के साथ आगे बढ़े और सामने वाली की भावनाओं का सम्मान करें।

उपाय: शांत मन से चिंतन को बढ़ावा दें, ध्यान का सहारा लें।
शुभ अंक: 1 | शुभ रंग: सुनहरा पीला

राशि - कन्या
आपके राशि स्वामी बुधदेव का प्रभाव आपको अपनी सेहत और दिनचर्या के प्रति सचेत करेगा। खुद की बहुत ज्यादा आलोचना से बचे, काम में परफेक्शन को बढ़ावा दें, छोटी-छोटी कमियों को नजरअंदाज करना सीखें। करियर में योजनाओं के जरिये सफलता के रास्ते तय होंगे। लव लाइफ में पार्टनर के साथ ईमानदारी और धैर्य से रिश्ता और खुशनुमा हो जाएगा।

उपाय: मानसिक ध्यान के साथ लंबी सांस का सहारा लें।
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: ऑलिव ग्रीन

राशि - तुला राशि
राशि स्वामी शुक्रदेव के प्रभाव से आप घर-परिवार और रिश्तों में नई ताजगी महसूस करेंगे। पुरानी यादों या बीती बातों को लेकर भावनाकत्मक रूप से परेशान न हों। करियर में आपकी कूटनीति ही आपको दो कदम आगे बढ़ा सकती है। लव लाइफ में पार्टनर से भावनात्मक जुड़ाव का रास्ता अपनाएं, ताकि रिश्तों में मिठास आए, वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है।

उपाय: आत्म-चिंतन और ध्यान के लिए समय जरूर निकालें।
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: सॉफ्ट पिंक

राशि - वृश्चिक
आपके राशि स्वामी मंगलदेव उच्च के होकर आपके भीतर गजब की कार्यक्षमता भर रहे हैं। बातचीत के दौरान स्वभाव में कठोरता से दूर रहें। बेवजह का मानसिक तनाव आपकी सेहत पर असर डाल सकता है, इसलिए तनाव बिल्कुल भी ना लें। करियर में आपकी मेहनत और ईमानदारी आपको नई पहचान दिलाएगी। लव लाइफ में पार्टनर के साथ सार्थक चर्चा रिश्ते को गहरा करने के रास्ते पर आगे बढ़े।

उपाय: गहरी सांस लेने का व्यायाम करें।
शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: गहरा लाल

राशि - धनु
राशि स्वामी बृहस्पतिदेव के प्रभाव से आपको रिश्तों में भरपूर सहयोग मिलेगा और आपसी समझ बढ़ेगी। आलस्य का त्याग करें और अपने रोजाना का कामकाज को बेहतर बनाने पर ध्यान दें। करियर में योजना और सही स्ट्रैटेजी आपको सफलता की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। लव लाइफ में पार्टनर के साथ वक्त बिताकर मानसिक शांति का रास्ता प्रशस्त करें।

उपाय: ईश्वर के प्रति आभार प्रकट करें और ध्यान करें।
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: बैंगनी

राशि - मकर
राशि स्वामी शनिदेव का प्रभाव आपकी सहनशक्ति को बढ़ाएगा और आपको कुछ नया शुरू करने की हिम्मत प्रदान करेगा। स्वभाव में बहुत ज्यादा रूखापन या गंभीरता से दूर रहे। परिवार के लिए समय निकालकर मिठास को बढ़ाएं। करियर में सफलता का समय है, इसीलिये धैर्य के साथ कामकाज करें। लव लाइफ में पार्टनर के प्रति आपका समर्पण और भरोसा आपसी रिश्तों में नई मिठास घोल देगा।​

उपाय: मेडिटेशन या शांत मन से चिंतन के साथ करें।
शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: चारकोल ग्रे

राशि - कुंभ
आपके राशि स्वामी शनिदेव आपको आर्थिक और व्यक्तिगत मामलों को बहुत ही प्रैक्टिकल तरीके से संभालने की समझ देंगे। आज आप जल्दबाजी में कोई भी कदम नहीं उठाएंगे। पुरानी बातों को लेकर मन में उदासी न आने दें, बल्कि भविष्य की संभावनाओं पर गौर करें। पर्दे के पीछे की गई तैयारियों को अमलीजामा पहनाने पर जोर दें। लव लाइफ में पार्टनर को थोड़ी स्पेस दें, इससे आपके बीच का स्नेह और सम्मान और बढ़ेगा।

उपाय: मेडिटेशन के जरिए खुद को तनावमुक्त करें।
शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: इलेक्ट्रिक ब्लू

राशि - मीन .
देवगुरु बृहस्पति के शुभ प्रभाव से आप मानसिक रूप से काफी दृढ़ महसूस करेंगे। आज आप अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनकर सही फैसले लें। दूसरों की बातों को दिल पर न लगाएं और अपने काम पर फोकस रखें। लव लाइफ में पार्टनर के साथ भविष्य की खुशियां बांटने के लिए आज का दिन बहुत ही खुशनुमा और यादगार रहेगा।

उपाय: ईश्वर की कृपा के प्रति कृतज्ञ रहें। शुभ अंक: 7 |
शुभ रंग: सी ग्रीन

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/bhojpur-shiv-temple-restoration-raja-bhoj-dream-fulfillment/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!