'कमलनाथ और दिग्विजय सिंह चाहते तो नहीं गिरती 2020 में सरकार', अजय सिंह राहुल का बड़ा खुलासा

मध्यप्रदेश में 2020 में कांग्रेस सरकार गिरने को लेकर पूर्व मंत्री अजय सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को सरकार बचाने में नाकाम रहने के लिए समान रूप से जिम्मेदार बताया।

'कमलनाथ और दिग्विजय सिंह चाहते तो नहीं गिरती 2020 में सरकार', अजय सिंह राहुल का बड़ा खुलासा
सुनील बंशीवाल

भोपाल/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश में 2020 में सत्ता परिवर्तन और कांग्रेस सरकार गिरने को लेकर एक बार फिर सियासी बहस तेज हो गई है। चुरहट से कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री अजय सिंह उर्फ राहुल भैया ने इस घटनाक्रम पर बड़ा बयान दिया है। PTI-भाषा को दिए इंटरव्यू में उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को सरकार गिरने के लिए समान रूप से जिम्मेदार ठहराया। अजय सिंह का कहना है कि यदि दोनों नेता चाहते तो कांग्रेस की सरकार बचाई जा सकती थी।

कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर उठाए सवाल
अजय सिंह ने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया की बगावत के बाद कांग्रेस सरकार के गिरने के लिए केवल कमलनाथ को जिम्मेदार ठहराना सही नहीं है। उस समय प्रदेश की राजनीति में कमलनाथ और दिग्विजय सिंह दोनों का प्रभाव था। इसके बावजूद दोनों नेता पैदा हुए राजनीतिक संकट को संभालने में सफल नहीं हो सके। उनके मुताबिक, सरकार बचाने के लिए दोनों नेताओं को मिलकर प्रयास करना चाहिए था।

प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर बढ़ा था विवाद
अजय सिंह के अनुसार, उस समय ज्योतिरादित्य सिंधिया मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पद चाहते थे। वहीं कमलनाथ मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पद भी अपने पास बनाए रखना चाहते थे। इसी मुद्दे को लेकर पार्टी के भीतर खींचतान बढ़ती गई। नेताओं के बीच सार्वजनिक बयानबाजी ने आपसी मतभेदों को और गहरा कर दिया, जिसका असर सरकार पर भी पड़ा।

15 महीने में सत्ता से बाहर हो गई थी कांग्रेस सरकार
गौरतलब है कि वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 15 साल बाद मध्यप्रदेश की सत्ता में वापसी की थी। कमलनाथ के नेतृत्व में सरकार बनी, लेकिन पार्टी के भीतर चल रही राजनीतिक खींचतान के बीच मार्च 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। उनके समर्थन में 22 विधायकों के इस्तीफे के बाद कमलनाथ सरकार अल्पमत में आ गई और करीब 15 महीने बाद सत्ता से बाहर हो गई। अजय सिंह के इस बयान के बाद मध्यप्रदेश कांग्रेस के भीतर 2020 के घटनाक्रम और तत्कालीन नेतृत्व की भूमिका को लेकर पुरानी बहस फिर चर्चा में आ गई है।

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवालन्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

सुनील बंशीवाल – न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल सुनील बंशीवाल वर्तमान में खबर डिजिटल में न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न मीडिया संस्थानों में कार्य करने का अनुभव है। देशभर की ताजा खबरों, राजनीति और समसामयिक घटनाक्रमों पर उनकी अच्छी पकड़ है। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के निवासी सुनील बंशीवाल प्रदेश और देश की महत्वपूर्ण घटनाओं पर लगातार नजर रखते हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

सिंहस्थ को लेकर रेलवे ने तैयार किया स्पेशल प्लान, इन स्टेशनों का हो रहा विकास, यात्री सुविधाओं पर ध्यान

32 minutes ago

कैलाश और आकाश विजयवर्गीय का फोटो पोस्टर से गायब, विधानसभा एक में 'स्वाभिमान सियासत'

about 1 hour ago

बड़वारा पुलिस के प्रयासों से ढाई साल बाद मिली लापता बेटी, ऑपरेशन मुस्कान से लौटी परिवार की खुशियां।

about 2 hours ago

सवा तीन लाख रुपये में साइकिल ठेला, 52 हजार रुपये की पंचर ट्रॉली, मऊगंज में खुला भ्रष्टाचार

about 2 hours ago

जीतू पटवारी का बड़ा ऐलान: राहुल-प्रियंका की अगुवाई में सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस, जानें क्या है पूरा प्लान

about 2 hours ago

'नोटिस वापस लो वरना जान से मार देंगे...' रतलाम में ओवरब्रिज के भूमिपूजन के बाद BJP नेताओं में मारपीट

about 2 hours ago

और पढ़ें

सिंहस्थ को लेकर रेलवे ने तैयार किया स्पेशल प्लान, इन स्टेशनों का हो रहा विकास, यात्री सुविधाओं पर ध्यान
मध्यप्रदेश

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने खुद को बताया 'डब्बा मंत्री', यंग थिंकर्स फोरम के आठवें संस्करण में बोल रहे थे सिंधिया
मध्यप्रदेश

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने खुद को बताया 'डब्बा मंत्री', यंग थिंकर्स फोरम के आठवें संस्करण में बोल रहे थे सिंधिया

पत्नी को रात में मोबाइल चलाने पर मिली सजा-ए-मौत, मोबाइल की रोशनी, आवाज से सो नहीं पा रहा था पति
क्राइम न्यूज़

पत्नी को रात में मोबाइल चलाने पर मिली सजा-ए-मौत, मोबाइल की रोशनी, आवाज से सो नहीं पा रहा था पति

राजस्थान की जीत से कटनी कांग्रेस में जोश, अब मध्यप्रदेश की बारी! थाना तिराहे पर गूंजे ‘राजस्थान तो झांकी है, मध्यप्रदेश बाकी है’ के नारे
मध्यप्रदेश

राजस्थान की जीत से कटनी कांग्रेस में जोश, अब मध्यप्रदेश की बारी! थाना तिराहे पर गूंजे ‘राजस्थान तो झांकी है, मध्यप्रदेश बाकी है’ के नारे