Election News: बिहार में CM Mohan Yadav को चुनाव प्रचार से रोकने का विपक्ष ने किया बड़ा षड़यंत्र

Election News: बिहार में CM Mohan Yadav को चुनाव प्रचार से रोकने का विपक्ष ने किया बड़ा षड़यंत्र
Khabar Digital Desk

बिहार/ खबर डिजिटल/ CM Mohan Yadav Bihar Election News: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इन दिनों बिहार में एनडीए के समर्थन में गर्मजोशी से प्रचार कर रहे हैं। गौरतलब है कि पार्टी हाईकमान ने उन्हें बिहार चुनाव में स्टार प्रचारक बनाया है। पार्टी हित औऱ अपने लक्ष्य के प्रति उनकी लगन व कर्मशीलता और संकल्पबद्धता की बानगी आज (4 नवंबर को) बिहार में देखने को मिली।

CM Mohan Yadav को रोकने का विपक्ष ने किया बड़ा षड़यंत्र

यहां विधासनभा चुनाव प्रचार के बीच सीएम डॉ. मोहन ने स्पष्ट संदेश दिया कि वे किसी भी हालात में रुकने वाले नहीं हैं। किसी भी तरह की विपरीत परिस्थिति उन्हें वचन को पूरा करने से नहीं रोक सकती। उन्होंने साफ संदेश दिया कि जनहित ही हमारे लिए सर्वोपरी है, जनता से मिलने से हमें कोई नहीं रोक सकता। दरअसल, सीएम डॉ. मोहन जब मनेर विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए जाने वाले थे, उससे पहले ही विपक्ष ने हेलीपैड और सभा स्थल पहुंच मार्ग को खोद दिया। विपक्ष ने उनकी जनसभा और रोड शो रोकने के लिए षड्यंत्र किया । लेकिन, मध्यप्रदेश के मुखिया ने भी स्पष्ट कर दिया कि चाहे जो हो जाए, वे जनता से संवाद जरूर करेंगे। तमाम बाधाओं के बाद भी सीएम डॉ. मोहन यादव मनेर में जनसभा करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि मैं आपसे मिलने आ रहा था, तो रास्ते खोद दिए-हेलीपैड खोद दिया। लेकिन, मैं कहता हूं कि चाहे जो करो, मैं जनता से मिलने के लिए जान की बाजी लगाकर आने को तैयार हूं।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/rewa-mp-janardan-mishra-controversy-girls-drinking-statement/
cm mohan yadav bihar election 2025
cm mohan yadav bihar election 2025

बिहार चुनाव प्रचार के लिए निकले थे सीएम मोहन यादव

गौरतलब है कि, सीएम डॉ. मोहन ने आज पटना जिले की बांकीपुर विधानसभा में प्रत्याशी नितिन नबीन, मनेर विधानसभा में जितेंद्र यादव और मधेपुरा विधानसभा में कविता साह के समर्थन में जनता से वोट की अपील करने पहुंचे। उनके रोड शो में जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। सीएम डॉ. यादव की सभाओं का जनता पर सकारात्मक प्रभाव दिखाई भी दे रहा है। वे बिहार का लगातार दौरा कर रहे हैं। इसके पूर्व भी कई बार जनसभा और रोड़ शो करने पहुंचे हैं। उन्होंने जनता से कहा है कि केवल राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ही उनके सपनों को साकार कर सकती है।

बिहार में विपक्ष को सीएम मोहन यादव ने दिया जवाब...

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज वक्त बदलाव करने के लिए चुनौती दे रहा। हम चुनाव के आखिरी दौर में आ गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की विश्व में अलग पहचान बन रही है। जिस प्रकार प्रधानमंत्री देश के लिए लड़ाई लड़ते हैं वो अद्भुत है। वे धर्म की लड़ाई लड़ रहे हैं। वे गरीबी से लड़कर निकले और तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने। मेरे परिवार में भी कोई सांसद नहीं, विधायक नहीं, मंत्री का तो सवाल ही नहीं और मुख्यमंत्री तो सोच भी नहीं सकते। लेकिन, ये बीजेपी और एनडीए ही है, जिसने आपके बीच के इस गोपाल को मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री बना दिया।

https://twitter.com/khabardigital/status/1985679902306353174

मोहन यादव बोल - चाहे जो करो, मैं जनता से मिलने के लिए जान की बाजी लगाकर आने को तैयार हूं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मैं आपसे मिलने आ रहा था, तो रास्ते खोद दिए-हेलीपैड खोद दिया। लेकिन, मैं कहता हूं कि चाहे जो करो, मैं जनता से मिलने के लिए जान की बाजी लगाकर आने को तैयार हूं। उन्होंने कहा कि चुनाव की घड़ी रुकती नहीं है, ये लगातार चलती है। मैं आपसे निवेदन करता हूं कि एनडीए प्रत्याशियों की जिताइए। इस चुनाव में एनडीए की जोरदार जीत होगी।

विपक्ष ने की इतनी बड़ी साजिश

बता दें, एऩडीए की लोकप्रियता से महागठबंधन घबरा गया है। विपक्ष जानता है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जनता पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसलिए विपक्षी पार्टी के द्वारा हेलीपैड और रास्ते खोद दिए गए, ताकि सीएम डॉ. मोहन उनके बीच न पहुंच सकें। लेकिन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भी ठान लिया था कि आज चाहे हो जाए, वे मनेर जाकर रहेंगे। वे वहां पहुंचे और जनता से संवाद किया। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियां कभी कुछ नहीं करेंगी, केवल एनडीए ही आम जनता और अपने कार्यकर्ताओं का ख्याल रखती है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!