जुर्माना नहीं भरा तो अब गाड़ी गई काम से! बिहार में हजारों ट्रैक्टर-ट्रक और डंपर नीलाम करने की तैयारी

बिहार में अवैध खनन के खिलाफ हुई कार्रवाई के दौरान जब्त किए गए करीब 5 हजार वाहनों और बालू की अब नीलामी की तैयारी की जा रही है। खान एवं भूतत्व विभाग के अनुसार, तय समय में मालिकों द्वारा जुर्माना न चुकाए जाने के कारण ट्रैक्टर, ट्रक, हाईवा और डंपर जैसे लगभग 5 हजार वाहनों को नीलाम किया जाएगा, जिससे सरकार को करीब 200 करोड़ रुपये का राजस्व मिलने का अनुमान है।

जुर्माना नहीं भरा तो अब गाड़ी गई काम से! बिहार में हजारों ट्रैक्टर-ट्रक और डंपर नीलाम करने की तैयारी
डॉ आशा शर्मा

बिहार में अवैध खनन के खिलाफ चल रहे सख्त अभियानों के दौरान पकड़े गए हजारों वाहनों को अब नीलाम करने की तैयारी पूरी कर ली गई है. खान एवं भूतत्व विभाग की तरफ से लगभग 5 हजार वाहनों को नीलाम किया जाना है, जिससे सरकारी खजाने में करीब 200 करोड़ रुपये आने की उम्मीद जताई जा रही है. इस नीलामी में ट्रैक्टर, हाईवा, डंपर, ट्रक और लोडर जैसे भारी-भरकम वाहन शामिल होंगे. नियमों के मुताबिक सरकार ने गाड़ी मालिकों को तय जुर्माना भरकर अपने वाहन वापस ले जाने का पूरा मौका दिया था, लेकिन ज्यादातर लोगों ने जुर्माना भरने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई. अब जाकर विभाग ने इन सभी वाहनों की नीलामी की फाइल आगे बढ़ा दी है.

आंकड़ों पर नजर डालें तो वित्तीय वर्ष 2025-26 और 2026-27 के दौरान अवैध खनन के खिलाफ राज्यभर में चले ताबड़तोड़ अभियानों में कुल 8,714 गाड़ियों को पकड़ा गया था. इनमें वे वाहन भी शामिल हैं जिनका इस्तेमाल बालू और दूसरे खनिजों की अवैध ढुलाई में धड़ल्ले से किया जा रहा था. विभाग के अधिकारियों का कहना है कि 70 फीसदी से ज्यादा मालिकों ने तय सीमा के भीतर जुर्माना भरकर अपनी गाड़ियां छुड़ाने की जहमत नहीं उठाई. यही वजह है कि अब इन वाहनों का ब्योरा जुटाने के बाद इनकी नीलामी की प्रक्रिया शुरू की गई है. फिलहाल ये सभी गाड़ियां थानों, जिला खनन कार्यालयों और अलग-अलग डंपिंग यार्ड में खुले आसमान के नीचे धूल फांक रही हैं.

बिहार खनिज नियमावली के नियम बहुत साफ हैं, जिसके तहत किसी भी जब्त गाड़ी को छुड़ाने के लिए मालिक को पूरे 30 दिन का समय दिया जाता है. इस तय अवधि के भीतर मालिक को खनिज की कीमत, तय रॉयल्टी और जुर्माना एकसाथ जमा करना होता है, जिसके बाद ही वह सक्षम अधिकारी के सामने अर्जी देकर अपनी गाड़ी वापस पा सकता है. अगर तय समय में पेनल्टी नहीं चुकाई जाती है, तो मालिक के पते पर रिमाइंडर भेजा जाता है. इसके बावजूद बात न बनने पर गाड़ी को पूरी तरह सरकार के कब्जे में यानी राजसात कर लिया जाता है और अंत में नीलामी का रास्ता अपनाया जाता है.

कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि पकड़े गए वाहन काफी पुराने होते हैं और बाजार में उनकी कीमत बहुत कम रह जाती है, जबकि उन पर लगाया गया जुर्माना उनकी कुल कीमत से भी ज्यादा बैठता है. ऐसे मामलों में वाहन मालिक या तो गाड़ी छोड़ देना ही सही समझते हैं या फिर फर्जी नंबर प्लेट और कागजों की कमी के चलते कानूनी शिकंजे से डरकर सामने ही नहीं आते. कुछ गाड़ियां फाइनेंस पर ली गई होती हैं, जिसके चलते मालिक और फाइनेंसर दोनों ही कागजी झंझटों से दूर रहना चाहते हैं. यही वजह है कि ये गाड़ियां लंबे समय तक परिसरों में सड़ती रहती हैं, जिनका अब सरकार नीलामी के जरिए ठिकाना लगाने जा रही है.

सिर्फ गाड़ियां ही नहीं, बल्कि अवैध खनन के दौरान जप्त किए गए बालू का भी प्रशासन हिसाब-किताब करने में जुट गया है. विभाग की योजना है कि पहले चरण में इस जप्त बालू को सड़क निर्माण, भवन निर्माण और ग्रामीण विकास से जुड़े सरकारी प्रोजेक्ट्स में इस्तेमाल के लिए दे दिया जाए, ताकि सरकारी कामों में तेजी आ सके. इसके बाद जो बालू बचेगा, उसे खुले बाजार में बेच दिया जाएगा. खान एवं भूतत्व मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने साफ शब्दों में कहा है कि पूरी नीलामी प्रक्रिया कानूनी दायरे में रहकर ही पूरी की जाएगी, जिससे न सिर्फ सरकारी खजाने को फायदा होगा बल्कि परिसरों में फालतू खड़े वाहनों से भी मुक्ति मिलेगी.

डॉ आशा शर्मा
डॉ आशा शर्मान्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

डॉ. आशा शर्मा पत्रकारिता एवं जनसंचार के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है। मैगजीन और रेडियो जैसे मीडिया माध्यमों में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करने के साथ ही वे खबर डिजिटल से भी जुड़ी हुई हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका व्यापक अनुभव और विशेषज्ञता संस्थान के लिए महत्वपूर्ण योगदान है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 7 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!