पर्दे के पीछे रहकर संगठन मजबूत करने में माहिर हैं चंद्रशेखर, अब मध्यप्रदेश में संभाल रहे भाजपा की कमान, यूपी में खास भूमिका

भाजपा के संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने यूपी, राजस्थान और तेलंगाना में संगठन की कमान संभाली है। सितंबर 2026 में मध्यप्रदेश की जिम्मेदारी मिलने के बाद अब उनकी नजर सत्ता और संगठन के बीच बेहतर तालमेल बनाने पर है।

संगठन मजबूत करने में माहिर हैं चंद्रशेखर
संगठन मजबूत करने में माहिर हैं चंद्रशेखर
सुनील बंशीवाल

भोपाल/खबर डिजिटल/ भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पृष्ठभूमि से आने वाले चंद्रशेखर की पहचान एक अनुभवी संगठनकर्ता के रूप में रही है। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से ताल्लुक रखने वाले चंद्रशेखर उन नेताओं में शामिल हैं, जो सार्वजनिक मंचों पर कम दिखाई देते हैं, लेकिन पर्दे के पीछे रहकर संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बनाने और चुनावी रणनीतियों को जमीन पर उतारने में अहम भूमिका निभाते हैं। उत्तर प्रदेश से लेकर राजस्थान और तेलंगाना तक उनका संगठनात्मक सफर रहा है। अब सितंबर 2026 में उन्हें मध्यप्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वाराणसी लोकसभा चुनाव 2014 से मिली पहचान

चंद्रशेखर के संगठनात्मक सफर में वर्ष 2014 का लोकसभा चुनाव महत्वपूर्ण माना जाता है। उस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था और चंद्रशेखर काशी क्षेत्र में भाजपा के संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उस दौरान काशी क्षेत्र की 14 लोकसभा सीटों में से भाजपा ने 13 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इस चुनाव के दौरान संगठनात्मक स्तर पर उनकी भूमिका चर्चा में रही।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 में पश्चिमी यूपी की जिम्मेदारी

वर्ष 2017 में चंद्रशेखर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक जिम्मेदारी मिली। इसी साल उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 403 में से 312 सीटों पर जीत हासिल की। इसके बाद सितंबर 2017 में उन्हें राजस्थान भाजपा का संगठन महामंत्री नियुक्त किया गया। यहां से उनके संगठनात्मक अनुभव का दायरा दूसरे राज्य तक पहुंच गया।

राजस्थान में छह साल तक संभाला संगठन

राजस्थान में चंद्रशेखर ने करीब छह साल तक भाजपा के संगठन महामंत्री के रूप में काम किया। उनके कार्यकाल में वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव और 2023 के विधानसभा चुनाव हुए। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 24 सीटें जीतीं, जबकि एक सीट राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के खाते में गई, जो उस समय एनडीए की सहयोगी थी। इस तरह एनडीए ने राजस्थान की सभी 25 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं, 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 200 में से 115 सीटें जीतकर सरकार बनाई। इन चुनावों के दौरान चंद्रशेखर संगठनात्मक व्यवस्था के प्रमुख चेहरों में शामिल रहे।

तेलंगाना में भाजपा की बढ़ती सीटों के बीच संभाली जिम्मेदारी

राजस्थान के बाद जनवरी 2024 में चंद्रशेखर को तेलंगाना भाजपा के संगठन महामंत्री का दायित्व सौंपा गया। तेलंगाना में 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को चार सीटें मिली थीं, जबकि 2024 के चुनाव में पार्टी ने अपना प्रदर्शन बढ़ाते हुए आठ सीटों पर जीत हासिल की। इस दौरान भी चंद्रशेखर संगठनात्मक जिम्मेदारी निभा रहे थे।

मध्यप्रदेश के साथ यूपी में चंद्रशेखर

सितंबर 2026 में भाजपा के केंद्रीय संगठन ने चंद्रशेखर को मध्यप्रदेश का प्रदेश संगठन महामंत्री नियुक्त किया। भोपाल को उनका कार्य केंद्र बनाया गया है। प्रदेश में जिम्मेदारी मिलने के बाद उनकी प्राथमिकता सत्ता और संगठन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में काम करने की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और संगठन के अन्य प्रमुख पदाधिकारियों के बीच तालमेल बनाना उनके दायित्व का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवालन्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

सुनील बंशीवाल – न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल सुनील बंशीवाल वर्तमान में खबर डिजिटल में न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न मीडिया संस्थानों में कार्य करने का अनुभव है। देशभर की ताजा खबरों, राजनीति और समसामयिक घटनाक्रमों पर उनकी अच्छी पकड़ है। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के निवासी सुनील बंशीवाल प्रदेश और देश की महत्वपूर्ण घटनाओं पर लगातार नजर रखते हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही, 15 विभागों को नोटिस जारी करने के निर्देश

about 1 hour ago

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों में लापरवाही पर सख्त हुए CM मोहन यादव, अधिकारियों पर लगेगा अर्थदंड

about 1 hour ago

कटनी RTO में 'वसूली' का खेल बेनकाब: बाहर बैठकर नोट गिनते एजेंट का वीडियो वायरल, 1 लाख रुपये ऐंठने के आरोप!

about 5 hours ago

कटनी में राशन माफियाओं का बड़ा खेल: 31 ट्रकों से 10,797 क्विंटल चावल 'हवा', फर्जी पावती लगाकर सरकार को लगाया चूना; 4 पार्टनर्स पर FIR

about 5 hours ago

MP में किसानों के प्रोटेस्ट पर मोहन सरकार ने कहा, मध्यप्रदेश में गन्ना उत्पादकों को सबसे ज्यादा कीमत दी जा रही

about 14 hours ago

Bhopal News: फंदा में प्रस्तावित सीमेंट फैक्ट्री के विरोध में किसानों के प्रदर्शन की तैयारी, 28 को करेंगे चक्काजाम,निकाला मशाल जुलूस

about 15 hours ago

और पढ़ें

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही, 15 विभागों को नोटिस जारी करने के निर्देश
मध्यप्रदेश

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही, 15 विभागों को नोटिस जारी करने के निर्देश

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों में लापरवाही पर सख्त हुए CM मोहन यादव, अधिकारियों पर लगेगा अर्थदंड
मध्यप्रदेश

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों में लापरवाही पर सख्त हुए CM मोहन यादव, अधिकारियों पर लगेगा अर्थदंड

Yeh Prem Mol Liya Review: शादी, प्यार और परिवार की कहानी ने जीता दिल! 'ये प्रेम मोल लिया' को फर्स्ट रिव्यू में मिले इतने स्टार्स
बॉलीवुड

Yeh Prem Mol Liya Review: शादी, प्यार और परिवार की कहानी ने जीता दिल! 'ये प्रेम मोल लिया' को फर्स्ट रिव्यू में मिले इतने स्टार्स

Gunmaaster G9 Review: इमरान हाशमी का खूंखार अवतार देख फैंस हुए फिदा! मिले 4 स्टार, क्लाइमैक्स की जमकर तारीफ
बॉलीवुड

Gunmaaster G9 Review: इमरान हाशमी का खूंखार अवतार देख फैंस हुए फिदा! मिले 4 स्टार, क्लाइमैक्स की जमकर तारीफ

कटनी RTO में 'वसूली' का खेल बेनकाब: बाहर बैठकर नोट गिनते एजेंट का वीडियो वायरल, 1 लाख रुपये ऐंठने के आरोप!
मध्यप्रदेश

कटनी RTO में 'वसूली' का खेल बेनकाब: बाहर बैठकर नोट गिनते एजेंट का वीडियो वायरल, 1 लाख रुपये ऐंठने के आरोप!

कटनी में राशन माफियाओं का बड़ा खेल: 31 ट्रकों से 10,797 क्विंटल चावल 'हवा', फर्जी पावती लगाकर सरकार को लगाया चूना; 4 पार्टनर्स पर FIR
मध्यप्रदेश

कटनी में राशन माफियाओं का बड़ा खेल: 31 ट्रकों से 10,797 क्विंटल चावल 'हवा', फर्जी पावती लगाकर सरकार को लगाया चूना; 4 पार्टनर्स पर FIR

UGC NET December 2026 City Intimation Slip जारी, यहां से डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप
प्रतियोगी परीक्षा

UGC NET December 2026 City Intimation Slip जारी, यहां से डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप

चेन्नई कारोबारी ने बालाजी को 121 किलो सोने से बना 46 विशेष आभूषण का दान किया, जानिए कौन हैं वर्धमान जैन
धर्म समाचार

चेन्नई कारोबारी ने बालाजी को 121 किलो सोने से बना 46 विशेष आभूषण का दान किया, जानिए कौन हैं वर्धमान जैन

सीनियर सिटीजन की हुई बल्ले बल्ले, बैंकों ने बदले FD और बचत खाते के नियम, बुजुर्गों को घर पर ही मिलेगी बैंकिंग सुविधा
बैंकिंग

सीनियर सिटीजन की हुई बल्ले बल्ले, बैंकों ने बदले FD और बचत खाते के नियम, बुजुर्गों को घर पर ही मिलेगी बैंकिंग सुविधा