स्मार्ट सिटी कंसलटेंट का टेंडर निरस्त, सभी कंपनियां हुईं अपात्र

स्मार्ट सिटी कंसलटेंट का टेंडर निरस्त, सभी कंपनियां हुईं अपात्र
Khabar Digital Admin

बिलासपुर। शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए किए गए टेंडर में लंदन की दो कंपनियों को पात्र पाया गया था। उन्हें कार्यादेश देने की बारी आई तो वित्त विभाग ने आपत्ति कर दी। दो दौर की बैठक में कंपनियां शासन के मांगे गए दस्तावेज उपलब् नहीं करा पाई है। इसके चलते टेंडर निरस्त कर री टेंडर करने का प्रस्ताव पास कर दिया गया है। केंद्र सरकार ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में शहर का नाम शामिल तो कर लिया है, लेकिन काम शुरू करने को लेकर लगातार विवाद की स्थिति बनी हुई है। इसके लिए सबसे पहली जरूरत कंसलटेंट के विशेषज्ञों की है। उनकी सलाह पर शहर में काम शुरू होगा। शासन स्तर पर इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया चल रही है।

दूसरी बार किए गए टेंडर का नतीजा भी कुछ नहीं निकला। इस बार खास बात यह है कि टेंडर करने के बाद लंदन की दो कंपनी डिलाइट और पीडब्ल्यूसी ( प्राइस वाटर हाउस कूपर) को पात्र पाया गया था। यही कारण है कि उनका टेंडर खोला गया। दोनों के फायनेंस बीड खोलने के बाद यह आपत्ति लगाई गई है। अधिकारियों का कहना था कि कंपनी का टर्न ओवर उतना नहीं है, जितना टेंडर शर्त में मांगा गया था।

उनकी आपत्ति को लेकर अधिकारियों में दो दौर की बैठक हो चुकी है। कंपनी को कुछ नए दस्तावेज लेकर आने के लिए कहा गया था। सारे दस्तावेज जमा होने के बाद भी फायनेंस विभाग आपत्ति पर कायम रहा। इसी के चलते अधिकारियों ने फिर से स्मार्ट सिटी का टेंडर करने का निर्णय लिया। इस बार 15 दिन का शॉर्ट टेंडर निकाला जा रहा है।

करोड़ों का है स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट

शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए 4,399 करोड़ स्र्पए का प्रस्ताव बनाया गया है। इसमें से एक हजार करोड़ स्र्पए केंद्र और राज्य शासन का अंशदान रहेगा। शेष राशि निगम को पीपीपी मॉडल से लाना होगा।

इनका कहना है

स्मार्ट सिटी कंसलटेंट के लिए आई दोनों कंपनियां अपात्र घोषित हो गई हैं। लिहाजा टेंडर निरस्त कर दिया गया है। अब शॉर्ट टेंडर किया गया है। इसके बाद ही आगे निर्णय होगा।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!