CG Morning News : बलौदाबाजार के दौरे पर सीएम साय, 500 करोड़ की राशि करेंगे ट्रांसफर

CG Morning News : बलौदाबाजार के दौरे पर सीएम साय, 500 करोड़ की राशि करेंगे ट्रांसफर
Vijay Pal

CG Morning News : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में राजनीतिक, धार्मिक और खेल गतिविधियों का केंद्र बना हुआ है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का व्यस्त दौरा कार्यक्रम, कांग्रेस का संगठनात्मक अभियान, नवरात्रि और खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का शुभारंभ सुर्खियों में रहेंगी।

बलौदाबाजार के दौरे पर सीएम साय

सबसे पहले बात मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की करें तो सीएम विष्णुदेव साय आज बलौदाबाजार जिले के दौरे पर रहेंगे। वे सुबह 11:20 बजे रायपुर हेलीपेड से रवाना होकर दोपहर 12 बजे पंडित चक्रपाणि शुक्ल स्कूल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वे दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत 5 लाख से अधिक हितग्राहियों के खातों में करीब 500 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर करेंगे। इस योजना के तहत अब पात्र परिवारों को हर साल 10 हजार रुपए मिलेंगे, जो पहले 7 हजार रुपए थे। दोपहर 3:10 बजे मुख्यमंत्री रायपुर लौटेंगे और शाम 6 बजे खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। रात 8 बजे वे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।

कांग्रेस का गांव चलो अभियान

इधर, प्रदेश में कांग्रेस का संगठन मजबूत करने के लिए ‘गांव चलो अभियान’ भी तेज़ हो गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज आज कोरबा जिले के दौरे पर रहेंगे, जहां वे ग्राम जावली और ग्राम केरा में पंचायत व बूथ स्तर के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर स्थानीय मुद्दों पर रणनीति तैयार करेंगे।

नवरात्रि का सातवां दिन

धार्मिक दृष्टि से आज का दिन भी खास है, क्योंकि चैत्र नवरात्रि का सातवां दिन (महासप्तमी) है। इस दिन मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना की जाती है। रायपुर के प्रमुख देवी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। भक्त पूरे विधि-विधान से पूजा कर सुख-समृद्धि और भयमुक्त जीवन की कामना कर रहे हैं।

खेल मंत्री करेंगे खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 का शुभारंभ

वहीं खेल जगत में भी आज बड़ा आयोजन होने जा रहा है। छत्तीसगढ़ में पहली बार खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 का आयोजन शुरू हो रहा है। रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में शाम 6 बजे इसका शुभारंभ केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया करेंगे। इस आयोजन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और खेल मंत्री अरुण साव भी शामिल होंगे। प्रतियोगिताएं रायपुर, सरगुजा और बस्तर संभाग में आयोजित होंगी, जिसमें देशभर के जनजातीय खिलाड़ी भाग लेंगे। हॉकी, फुटबॉल, तैराकी, तीरंदाजी और वेटलिफ्टिंग समेत सात खेलों में प्रतिभागी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे, जबकि कबड्डी और मलखंब को डेमो गेम्स के रूप में शामिल किया गया है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!