'आई एम मोदी' की शूटिंग शुरू, जानिए फिल्म में क्या है खास

'आई एम मोदी' की शूटिंग शुरू, जानिए फिल्म में क्या है खास
Khabar Digital Admin

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित एक फिल्म की शूटिंग भोपाल के निर्देशक सुभाष मिश्र 'आई एम मोदी' यहां रायपुर में कर रहे हैं। इसलिए हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन से जुड़े पहलू जल्द ही फिल्मी पर्दे पर दिखाई देने वाले हैं। देश के आम आदमी की मोदी के प्रति उत्सुकता को देखते भोपाल के निर्देशक सुभाष मिश्रा ने 'आई एम मोदी" फिल्म बना रहे हैं। इसमें मोदी के बचपन का किरदार 10 वर्ष के संकल्प यादव निभाएंगे। मां हीराबेन की भूमिका में दिव्या दत्ता नजर आएंगी। राजधानी के एक निजी होटल में कल शाम फिल्म के पहले दृश्य को फिल्माया गया। भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के साथ इसकी शुरुआत की गई। इसकी शूटिंग 30 दिन चलेगी।

निर्देशक मिश्रा ने बताया कि फिल्म का लगभग 60 प्रतिशत दृश्य छत्तीसगढ़ में फिल्माए जाएंगे। रायपुर शहर, महासमुंद के कुछ हिस्से, खरियार रोड में शूटिंग होगी। इसमें मोदी के बचपन से जुड़े सभी तरह के किस्सों को फिल्माया जाएगा। अन्य दृश्यों के लिए मध्यप्रदेश के शिवनी और उत्तरप्रदेश के कुछ हिस्सों को चुना गया है।

इस फिल्म का निर्माण करने के लिए निर्देशक मिश्र को सुप्रीम कोर्ट तक का दरवाजा खटखटाना पड़ा। मामला यह था कि प्रधानमंत्री के नाम पर होने के कारण फिल्म सेंसर बोर्ड ने टाइटल नेम देने की अनुमति नहीं दी। उन्होंने बताया कि फिल्म के टाइटल को पाने के लिए अच्छी-खासी मेहनत करनी पड़ी है। इस वजह से हमें सुप्रीम कोर्ट की शरण में जाना पड़ा। कोर्ट ने कहा कि देश के वैज्ञानिक और राष्ट्रपति पर फिल्म बनाई जा सकती है, तो प्रधानमंत्री पर क्यों नहीं। इसके बाद कोर्ट के निर्देश से फिल्म की शूटिंग प्रारंभ की गई।

फिल्म की टीम गुजरात की पृष्ठभूमि पर पूरे आठ महीने रिसर्च किया। इसमें प्रधानमंत्री के बचपन से लेकर मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री तक के सफर का अध्ययन किया गया है। इसके साथ ही उनकी इस यात्रा में कौन-कौन सहयोगी बने, उसके अनुसार ही पात्रों का चयन किया गया। बाल पात्र के लिए देशभर के सात राज्यों के स्कूलों में ऑडिशन रखा गया था। फिल्म् में निभा शर्मा, राजपाल यादव, जया चतुर्वेदी, शैलेश मिश्रा भी अभिनय कर विभिन्न भूमिकाएं निभाएंगे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 7 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!