Naxalite Papa Rao Surrender : गृहमंत्री का बयान, कुख्यात नक्सली पापा राव करेगा सरेंडर

Naxalite Papa Rao Surrender : गृहमंत्री का बयान, कुख्यात नक्सली पापा राव करेगा सरेंडर
Vijay Pal

Naxalite Papa Rao Surrender : छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि कुख्यात नक्सली पापा राव आज अपने साथियों के साथ आत्मसमर्पण करने जा रहा है। पापा राव के सरेंडर के बाद प्रदेश में नक्सलवाद के लगभग समाप्त होने का दावा किया जा रहा है।

पापाराव पर 25 लाक का ​इनाम

बता दें कि राज्य सरकार पहले ही 31 मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ को नक्सलमुक्त बनाने की घोषणा कर चुकी है। इसी दिशा में सरकार लगातार सक्रिय रूप से काम कर रही है। पुनर्वास नीति के तहत बड़ी संख्या में नक्सली मुख्यधारा में लौट रहे हैं और हथियार डाल रहे हैं। वहीं, कई नक्सली मुठभेड़ों में मारे भी गए हैं। 31 मार्च की डेडलाइन नजदीक आने के साथ ही सुरक्षा बलों और सरकार की सक्रियता और तेज हो गई है। इसके चलते अब बड़े और कुख्यात नक्सली भी आत्मसमर्पण कर रहे हैं। इसी क्रम में 25 लाख रुपये के इनामी नक्सली पापा राव का सरेंडर अहम माना जा रहा है।

गृहमंत्री विजय शर्मा का बयान

गृहमंत्री विजय शर्मा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि पापा राव बस्तर क्षेत्र में सक्रिय रहा है और छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर भी उसका प्रभाव रहा है। वह करीब ढाई दशकों से नक्सली गतिविधियों में शामिल रहा और कई मुठभेड़ों में शामिल होने के बावजूद हर बार बच निकलता था। उन्होंने कहा कि हाल ही में उनकी पापा राव से बातचीत हुई, जिसके बाद उसने सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण का निर्णय लिया।

गृहमंत्री का दावा

गृहमंत्री ने दावा किया कि पापा राव के सरेंडर के बाद प्रदेश में नक्सलवाद लगभग समाप्त हो चुका है। उन्होंने कहा कि बड़े नक्सली या तो आत्मसमर्पण कर चुके हैं या मारे जा चुके हैं। अब यदि एरिया कमेटी स्तर के कुछ नक्सली बचे भी हैं, तो वे हथियार और वर्दी छोड़कर अन्य स्थानों पर छिपे या सामान्य जीवन जी रहे होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार के पास अभी सात दिन का समय शेष है और इस दौरान शेष बचे नक्सलियों को भी पुनर्वास योजना के तहत मुख्यधारा में लाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि छत्तीसगढ़ पूरी तरह नक्सलमुक्त हो सके।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 5 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!