किसान आंदोलन का पड़ा कमजोर, 6 जून को मनाएंगे शहीद दिवस

किसान आंदोलन का पड़ा कमजोर, 6 जून को मनाएंगे शहीद दिवस
Khabar Digital Admin

रायपुर। राष्ट्रीय किसान महासंघ के बैनर तले देशभर में आयोजित किसान आंदोलन का छत्तीसगढ़ में कोई खास असर नहीं हुआ। प्रदेश के एक दर्जन किसान संगठनों में से अधिकांश पहले दिन आंदोलन में शामिल नहीं हुए।  राष्ट्रीय किसान महासंघ ने पिछले साल एक से 10 जून तक मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में बड़ा आंदोलन किया था।

इस आंदोलन के दौरान ही 6 जून को मध्यप्रदेश के मंदसौर में छह किसान पुलिस की गोलीबारी में मारे गए थे। इस बार 6 जून को शहीद दिवस आयोजन किया गया है। छत्तीसगढ़ के किसान संगठन शहीद दिवस के दिन आंदोलन में शामिल होंगे।

इस बार राष्ट्रीय किसान महासंघ ने एक से दस जून तक देशव्यापी किसान आंदोलन का आह्वान किया है। छत्तीसगढ़ के किसान संगठनों में से सिर्फ तीन संगठनों छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन, किसान मजदूर संघर्ष समिति और अखिल भारतीय क्रांतिकारी किसान सभा ने समर्थन दिया है।

प्रगतिशील किसान संगठन का दुर्ग संभाग में काफी प्रभाव है। किसान मजदूर संघ का सराईपाली और क्रांतिकारी किसान सभा का गरियाबंद इलाके में असर है। हालांकि पहले दिन सिर्फ दुर्ग संभाग में ही आंदोलन में किसानों की मामूली हिस्सेदारी दिखी।

छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष राजकुमार गुप्त ने बताया कि उनके संगठन ने इस आंदोलन को लेकर 16 से 31 मई तक जागरूकता पखवाड़ा का आयोजन किया था। किसानों से अपील की गई थी कि आंदोलन के दस दिनों के दौरान मंडी और शहर में अपने उत्पाद लेकर न आएं।

संगठन ने 10-10 किसानों का जत्था मंडियों में तैनात किया था। मंडी पहुंचने वाले किसानों को समझाया गया कि यहां माल न बेचें, अपने गांव जाएं, अगर कोई गांव आकर आपका माल खरीदे तो ही बेचें। इस अपील का छोटे किसानों पर असर हुआ जबकि बड़े किसान और दुग्ध उत्पादक इसमें शामिल नहीं हुए।

पहले दिन किसान आंदोलन का असर दुर्ग संभाग की कुछ मंडियों में मामूली रूप से पड़ा। प्रदेश के दूसरे शहरों में इसका कोई असर नहीं रहा। बस्तर, रायपुर, राजनांदगांव, मतरी, कांकेर, महासमुंद आदि जगहों पर किसानों के किसी भी प्रकार के प्रदर्शन नहीं किए जाने के कारण जनजीवन सामान्य रहा।

गौरतलब है कि स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू कराने और किसानों की आमदनी बढ़ाने की मांग को लेकर राष्ट्रीय किसान महासंघ ने 160 संगठनों के साथ मिलकर 10 दिवसीय प्रदर्शन और हड़ताल का एलान किया है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!