जन्माष्टमी पर गौहत्या करते रंगेहाथ पकड़ाए आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

जन्माष्टमी पर गौहत्या करते रंगेहाथ पकड़ाए आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Khabar Digital Admin

तखतपुर। खबर डिजिटल हरपाल आपके साथ/ विक्की कश्यप की रिपोर्ट: कृष्ण जन्माष्टमी के दिन तखतपुर थाना क्षेत्र में गौहत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है।

रिपोर्ट के अनुसार, धनंजय सिंह क्षत्री ने थाना तखतपुर में शिकायत दर्ज कराई कि वार्ड क्रमांक 4 मिशन कम्पाउण्ड में दो युवक — साउल मसीह पिता सुनील मसीह (30 वर्ष) और संजय खेस पिता जानसन खेस (55 वर्ष) — गाय को काटकर उसका मांस बेचने की तैयारी कर रहे थे।

https://youtu.be/hJ_3ZJVo3wM?si=dYF_u-CkLoeVuLwN

सूचना मिलते ही हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे, जहाँ दोनों आरोपी कथित तौर पर गाय का मांस काटते पाए गए। जन्माष्टमी जैसे पावन पर्व पर हुई इस घटना की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया और तत्काल कार्रवाई की मांग की गई।

थाना प्रभारी अनिल अग्रवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना स्थल से गाय का कटा हुआ मांस भी बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कृषक पशु परीक्षण अधिनियम 2004 की धारा 5, 10 एवं बीएनएस 299 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने घटना स्थल को सील कर दिया है तथा पशु चिकित्सा विभाग और एफएसएल की टीम को जांच के लिए बुलाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद हिंदू संगठनों के लोग बड़ी संख्या में आरोपी के घर और थाने के बाहर जमा हो गए। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!