Sukma News: बंदूक छोड़ भरोसे की तरफ बढ़े नक्सली, मुख्यधारा में लौटे 27 माओवादी

Sukma News: बंदूक छोड़ भरोसे की तरफ बढ़े नक्सली, मुख्यधारा में लौटे 27 माओवादी
Khabar Digital Desk

सुकमा/नवीन कश्यप/खबर डिजिटल/ सुकमा जिले के गहरी जंगलों में लंबे समय तक सक्रिय रहे 27 माओवादी, जिनमें 10 महिलाएं शामिल हैं, उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में हथियार रहित आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक कदम उठाया। यह सिर्फ आत्मसमर्पण नहीं, बल्कि हिंसा के अंधकार से उम्मीद की नई किरण की कहानी है। इस अवसर की खासियत यह रही कि इनमें से कई वरिष्ठ और 50 लाख रुपये के इनामी ओयाम लखमू जैसे कमांडर भी शामिल हैं। आत्मसमर्पित माओवादी पीएलजीए बटालियन नंबर 01, रिजनल मिलिट्री कम्पनी और कई अग्र संगठनों में सक्रिय रहे थे। इनमें युवा से लेकर वरिष्ठ सदस्य भी हैं, जिन्होंने संगठन में शामिल होकर वर्षों तक हिंसा और भय का माहौल बनाया।

एसपी किरण चव्हाण ने दी जानकारी
पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने कहा - 'आज 27 माओवादी संगठन छोड़कर समाज में लौट रहे हैं। यह आत्मसमर्पण पुलिस और सुरक्षा बलों की रणनीति, शासन की पुनर्वास नीति और स्थानीय समुदाय के सहयोग का परिणाम है। ये लोग अब विकास, शिक्षा और जीवन के नए अवसरों को अपनाकर समाज में योगदान देंगे।' आत्मसमर्पित माओवादी छत्तीसगढ़ शासन की 'नक्सलवादी आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति 2025' और 'नियद नेल्ला नार' योजना से प्रेरित हुए हैं। लंबे समय तक जंगलों में सक्रिय रहने वाले इन लोगों ने देखा कि हिंसा और अमानवीय विचारधारा उन्हें और स्थानीय लोगों को नुकसान पहुंचाती है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/administration-takes-action-before-diwali/

सुरक्षा बलों की रही महत्वपूर्ण भूमिका
प्रक्रिया में डीआरजी, जिला बल, सीआरपीएफ, कोबरा 203 और एसटीएफ की सक्रिय भूमिका रही। इन सुरक्षा बलों ने महीनों तक संवाद, भरोसा और लगातार कैंप स्थापित कर सुरक्षा का माहौल तैयार किया। आत्मसमर्पित माओवादी अब 50-50 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि और अन्य सुविधाओं के साथ समाज में लौटेंगे। इनमें से कई ऐसे युवा हैं जिन्होंने संगठन में शामिल होने से पहले शिक्षा प्राप्त की थी और अब अपने गांव लौटकर रोजगार और सामाजिक विकास में योगदान देने की तैयारी कर रहे हैं।

आत्मसमर्पण के मुख्य बिंदु:

कुल 27 माओवादी (17 पुरुष, 10 महिला) ने आत्मसमर्पण किया।

50 लाख रुपये के ईनाम में से प्रमुख - ओयाम लखमू (10 लाख), 3 माओवादी पर 8-8 लाख।

आत्मसमर्पण पीएलजीए, रिजनल मिलिट्री और अग्र संगठन के सदस्यों द्वारा किया गया।

शासन की नई पुनर्वास नीति और लगातार बढ़ते सुरक्षा प्रभाव ने निर्णय प्रभावित किया।

सुकमा अब हिंसा से शांति की ओर बढ़ते बस्तर का प्रतीक बन रहा है, और यह आत्मसमर्पण उस बदलाव की दिशा में एक प्रेरक मिसाल है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!