Chandigarh Municipal Election 2026: चंडीगढ़ में नगर निगम चुनाव का ऐलान हो चुका है। 26 नवंबर से लेकर 3 दिसंबर तक नामांकन की प्रक्रिया होगी। 23 दिसंबर को मतदान होगा और 26 दिसंबर मतगणना होगी।
35 वार्ड में होंगे नगर निगम के चुनाव
चुनाव आयोग के द्वारा चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी गई है कि चंडीगढ़ के 35 वार्डों में मेयर पद और पार्षदों के लिए चुनाव होंगे ।पार्षद का चुनाव 5 साल के लिए होता है तथा पार्षदों के द्वारा ही मेयर का चुनाव किया जाता है। 5 साल में 5 मेयर चुने जाते हैं ,क्योंकि चंडीगढ़ में मेयर का कार्यकाल 1 साल का होता है।
पोलिंग स्टेशनों पर वेब कैमरा से होगी मॉनिटरिंग
चंडीगढ़ में लगभग 576 पोलिंग स्टेशन पूरे चंडीगढ़ में बनाए जाएंगे और सभी पर वेब कैमरा के माध्यम से नजर रखी जाएगी।चुनाव आयोग के दफ्तर से सब पोलिंग स्टेशन की मॉनिटरिंग की जाएगी तथा कोई भी विपरीत स्थिति ना हो इस पर नजर रखी जाएगी।
चंडीगढ़ में 4.5 लाख लाख से मतदाता
चंडीगढ़ में लगभग 4.5 लाख से ज्यादा चंडीगढ़ के वोटर है जो चंडीगढ़ के 35 वार्डों पर होने वाले चुनाव के लिए मतदान करेंगे । इसको लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम चंडीगढ़ पुलिस और प्रशासन के द्वारा किए जा रहे है।चंडीगढ़ के नगर निगम चुनाव पर आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस अपने-अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतरेंगी।
चंडीगढ़ 2024 को मेयर चुनाव में हुई थी गड़बड़ी, सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया
चंडीगढ़ में 30 जनवरी 2024 को मेयर चुनाव में बीजेपी के मनोज सोनकर को 16 वोटो से विजेता घोषित किया गया था जबकि आप- कांग्रेस से संयुक्त उम्मीदवार कुलदीप कुमार को 12 वोट मिले थे और 8 वोट अमान्य कर दिए गए थे ।मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा तथा जांच में गड़बड़ी पाई गई और सुप्रीम कोर्ट ने 8 वोट वैध पाए इसके बाद 20 फरवरी 2024 को चुनाव परिणाम पलटते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कुलदीप कुमार को विजेता घोषित कर दिया इस घटना से देश भर में राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया था ।









