MP Politics: 25 विधायकों के साथ कांग्रेस छोड़ने पर फिर बोले ज्योतिरादित्य सिंधिया, 'जैसे दादी राजमाता ने सिखाया था, वैसे सिखाया सबक'

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवपुरी जिले के पोहरी में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि जिस तरह उनकी दादी स्वर्गीय राजमाता विजयाराजे सिंधिया ने तत्कालीन मुख्यमंत्री डीपी मिश्रा को सबक सिखाया था, उसी तरह उन्होंने भी 2020 में 25 विधायकों के साथ पार्टी छोड़कर कांग्रेस को सबक सिखाया.

jyotiraj scendia
jyotiraj scendiaX
डॉ आशा शर्मा

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक बार फिर साल 2020 के सियासी घटनाक्रम को याद करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि जिस तरह उनकी दादी स्वर्गीय राजमाता विजयाराजे सिंधिया ने मध्य प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री डीपी मिश्रा को सबक सिखाया था, ठीक उसी अंदाज में उन्होंने भी कांग्रेस को सबक सिखाया.

सिंधिया ने याद दिलाया कि 2018 में राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद भ्रष्टाचार और अन्य मुद्दों से आहत होकर उन्होंने अपने 25 विधायकों के साथ पार्टी छोड़ने का फैसला किया था, जिनमें छह मंत्री भी शामिल थे. सभी विधायकों के इस्तीफे के बाद मध्य प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनी.

शिवपुरी जिले के पोहरी में एक कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए सिंधिया ने स्थानीय विकास कार्यों का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि उनके आग्रह पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पोहरी के विधायक सुरेश धाकड़ को लोक निर्माण विभाग का राज्य मंत्री बनाया था. मंत्री बनने के बाद धाकड़ ने इलाके की जर्जर सड़कों को सुधारने के लिए बेहतरीन काम किया.

किसानों के मुद्दों पर बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज किसानों को केंद्र की किसान सम्मान निधि के साथ-साथ राज्य सरकार से जो अतिरिक्त बोनस मिल रहा है, वह सिर्फ भाजपा सरकार की वजह से ही मुमकिन है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर राज्य में कांग्रेस की सरकार होती, तो किसानों को यह बोनस राशि कभी नहीं मिल पाती.

इसके अलावा उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए शुरू की गई लाड़ली बहना योजना की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी योजनाओं से मध्य प्रदेश में विकास की रफ्तार फिर से तेज हुई है. सिंधिया ने ये बातें अपने पिता स्वर्गीय माधवराव सिंधिया के नाम पर बने आधुनिक निजी माधव ज्योति इंटरनेशनल स्कूल के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं.

डॉ आशा शर्मा
डॉ आशा शर्मान्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

डॉ. आशा शर्मा पत्रकारिता एवं जनसंचार के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है। मैगजीन और रेडियो जैसे मीडिया माध्यमों में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करने के साथ ही वे खबर डिजिटल से भी जुड़ी हुई हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका व्यापक अनुभव और विशेषज्ञता संस्थान के लिए महत्वपूर्ण योगदान है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 5 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!