MP BJP: मध्यप्रदेश भाजपा ने की 10 जिला अध्यक्षों की घोषणा

MP BJP: मध्यप्रदेश भाजपा ने की 10 जिला अध्यक्षों की घोषणा
Vijay Pal

MP BJP: मध्यप्रदेश में चुनावी बिसात बिछाने की दिशा में भाजपा ने एक बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा की सहमति से पिछले तीन दिनों के अंदर प्रदेश के 26 जिलों में मोर्चा के नए सेनापतियों की तैनाती कर दी गई है। इन नियुक्तियों के जरिए भाजपा ने साफ कर दिया है कि उसका पूरा ध्यान अब जमीनी पकड़ और अनुभवी कार्यकर्ताओं को मुख्यधारा में लाने पर है।

दो किस्तों में हुआ बदलाव

पार्टी ने रणनीतिक रूप से दो सूचियां जारी कर सांगठनिक रिक्तियों को भरा है। 24 अप्रैल को पहली सूची में 16 नाम सामने आए थे, जबकि 27 अप्रैल को 10 और जिलों की कमान सौंपी गई। इन नियुक्तियों में क्षेत्रीय संतुलन और जातीय समीकरणों का विशेष ध्यान रखा गया है।

किसान मोर्चा के नए कमानदार

ग्वालियर-चंबल और मध्य क्षेत्र: मुरैना में हेमंत धाकड़, गुना में मुरालीलाल धाकड़ और अशोकनगर में धर्मवीर रघुवंशी को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं रायसेन में कमलेश राजपाल और बैतूल में महेश्वर सिंह चंदेल मोर्चा संभालेंगे।

मालवा-निमाड़ की घेराबंदी: खंडवा में राजेंद्र सिंह, बुरहानपुर में राहुल जाधव और बड़वानी में राजेंद्र शितोले को अध्यक्ष बनाया गया है। नीमच से राजू नागदा और शाजापुर से राधेश्याम जाट पर पार्टी ने भरोसा जताया है।

महाकौशल और विंध्य: छिंदवाड़ा में शैलेंद्र रघुवंशी, बालाघाट में यशवंत लिल्लोरे, डिंडौरी में घनश्याम कछवाहा, रीवा में प्रवीण त्रिपाठी और पन्ना में प्रदीप अवस्थी को कमान सौंपी गई है।

नर्मदापुरम: यहां की जिम्मेदारी सुरेश पटेल को मिली है।

योजनाओं को खेतों तक पहुंचाने की रणनीति

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि मध्य प्रदेश जैसे राज्य में, जहां अर्थव्यवस्था की धुरी खेती-किसानी है, वहां किसान मोर्चा की सक्रियता हार-जीत तय करती है। नए जिला अध्यक्षों का मुख्य कार्य सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं को हर बूथ तक पहुंचाना और किसानों के बीच पैठ बनाना होगा। हाल ही में हुए निगम-मंडल विस्तार के बाद संगठन में की गई ये नियुक्तियां असंतोष को दूर करने और कैडर को चुनावी मोड में लाने का मास्टरस्ट्रोक मानी जा रही हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!