राजस्थान के सांवरिया सेठ के दर की दिव्य यात्रा… 1100 साइकिल यात्री हुए रवाना

राजस्थान के सांवरिया सेठ के दर की दिव्य यात्रा… 1100 साइकिल यात्री हुए रवाना
Khabar Digital Desk

खरगोन/अंकित बड़ोले/खबर डिजिटल/ जिले के मेनगांव पिपराटा से आज सुबह कड़कड़ाती ठंड के बीच 1100 साइकिल यात्री राजस्थान के प्रसिद्ध तीर्थ सांवरिया सेठ के दर्शन के लिए रवाना हुए। इस दौरान धार्मिक यात्रा पर निकले श्रदालुओं की विदाई देने के लिये मेनगांव में श्रदालुओ का जन सैलाब उमड़ा। इस दौरान आस्था और श्रद्धा की अनूठी मिसाल देखने को मिली। करीब 440 किलोमीटर की कठिन दूरी तय कर ये श्रद्धालु चार दिन में सांवरिया सेठ धाम पहुंचकर दर्शन करेंगे।

हजारों ग्रामीणों ने दी बिदाई
यात्रा को मेनगांव से विदाई देने के दौरान हजारों ग्रामीणों जिसमे बडी संख्या में महिलाए भी शामिल थी। भजन-कीर्तन के बीच जयकारों, ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा के साथ साइकिल यात्रियों को भावभीनी विदाई दी। 20 वर्षो से निकल रही धार्मिक यात्रा का उद्देश्य सुख समृद्धि शांति, विकास अमन भाई चारा रहा है। यात्रा केवल एक सफर नहीं, बल्कि विश्वास, अनुशासन और सामूहिक श्रद्धा का प्रतीक बन चुकी है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/mp-cabinet-reshuffle-buzz-grows-after-two-years-mohan-yadav-government/

पिछले 20 वर्षों से जारी है यात्रा
पिछले 20 वर्षों से लगातार निकल रही यह साइकिल यात्रा आज देश की सबसे बड़ी साइकिल से निकलने वाली धार्मिक यात्रा मानी जा रही है। वर्ष 2007 में मेनगांव पिपराटा के छोटू भाई कुशवाह ने अकेले साइकिल से सांवरिया सेठ तक की धार्मिक यात्रा की शुरूआत की थी। अब यात्रा में खरगोन, बडवानी, धार, और खंडवा चार जिलों के 1100 श्रद्धालुओं की सहभागिता के साथ विराट रूप ले चुकी है। खास बात यह है की कोरोना काल जैसी कठिन परिस्थितियों में भी यह धार्मिक यात्रा आस्था के साथ निरंतर जारी रही। सच्ची श्रद्धा, कठिन रास्तों को भी आसान बना देती है। सांवरिया सेठ के जयकारों के बीच आगे बढ़ते ये साइकिल यात्री इस वर्ष पर्यावरण के संरक्षण का संदेश देंगे। श्रदालुओं की सेवा के लिये करीब 100 से अधिक ग्रामीण करीब एक दर्जन से अधिक वाहनों से सांवरिया सेठ तक जाते है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/congress-protests-against-kailash-vijayvargiyas-ghanta-remark-bell-protest-umaria/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!