MP Health System Crisis: MP में 32 हजार संविदाकर्मियों की महा-हड़ताल, करेंगे सीएम हाउस घेरने

MP Health System Crisis: MP में 32 हजार संविदाकर्मियों की महा-हड़ताल, करेंगे सीएम हाउस घेरने
Vijay Pal

MP Health System Crisis: मध्यप्रदेश में NHM के संविदा कर्मचारियों का आंदोलन अब आक्रामक मोड़ पर पहुंच चुका है। अपनी मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से लामबंद करीब 32 हजार संविदा स्वास्थ्यकर्मी अब सरकार से सीधे मुकाबले के मूड में हैं। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने उनकी मांगों पर जल्द ही कोई कदम नहीं उठाया, तो 8 जून 2026 को राजधानी भोपाल में प्रदेश भर के कर्मचारी एकजुट होकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। इस सिलसिले में बुधवार को भोपाल के जेपी अस्पताल परिसर के बाहर कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन कर शासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

25 मई से ठप हैं काम

स्वास्थ्यकर्मियों की यह अनिश्चितकालीन हड़ताल पिछले 25 मई से लगातार जारी है। आंदोलनकारी कर्मचारियों का आरोप है कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल के दौरान साल 2023 में जो संविदा नीति बनाई गई थी, वर्तमान सरकार ने उसे अब तक लागू नहीं किया है। सालों से पूरी निष्ठा के साथ स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ बने रहने के बावजूद उनकी समस्याओं को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है।

सभी 52 जिलों में आंदोलन का असर

इस महा-हड़ताल का असर पूरे मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग पर देखने को मिल रहा है। प्रदेश के सभी 52 जिलों में यह हड़ताल पूरी तरह प्रभावी है, जिसके कारण कई जिला अस्पतालों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में सामान्य चिकित्सा सेवाएं और राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम प्रभावित हो रहे हैं। कई जिलों में तो कर्मचारी अनोखे तरीके अपना रहे हैं। वे अस्पतालों के बाहर श्रमदान कर रहे हैं और आम जनता के बीच जाकर जनजागरूकता अभियानों के माध्यम से अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं।

क्या हैं संविदाकर्मियों की मांगें?

कर्मचारियों ने साफ किया है कि वे इस बार बिना लिखित आदेश के काम पर वापस नहीं लौटेंगे। उनकी मांगों की बात करे तो…

नियमितीकरण: विभाग में रिक्त पदों पर सभी संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का नियमितीकरण किया जाए।

समान वेतन नीति: समान कार्य के लिए समान वेतन की नीति लागू हो और पुरानी वेतन विसंगतियों को दूर किया जाए।

सालाना इंक्रीमेंट: हर साल मानदेय में कम से कम 10% की वेतन वृद्धि का प्रावधान हो।

भत्ते और छुट्टियां: नियमित कर्मचारियों की तर्ज पर संविदाकर्मियों को भी महंगाई भत्ता और अवकाश की पात्रता मिले।

सामाजिक सुरक्षा: भविष्य को सुरक्षित करने के लिए राष्ट्रीय पेंशन योजना और परिवार के लिए स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिया जाए।

संविदा कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि वे वार्ता के लिए हमेशा तैयार हैं, लेकिन अब खोखले आश्वासनों का समय निकल चुका है। यदि सरकार ने 8 जून से पहले आदेश जारी नहीं किए, तो यह आंदोलन पूरे प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को पूरी तरह ठप करने की दिशा में आगे बढ़ जाएगा।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 7 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!