रानी दुर्गावती विवि का दीक्षांत समारोह: राष्ट्रपति ने युवाओं से भारतीय संस्कृति से जुड़ने का आह्वान किया

रानी दुर्गावती विवि का दीक्षांत समारोह: राष्ट्रपति ने युवाओं से भारतीय संस्कृति से जुड़ने का आह्वान किया
Business Desk

त्यौंथर रीवा/ खबर डिजिटल/ अरविन्द तिवारी/ ​जबलपुर के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के 36वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शिक्षण संस्थानों को केवल डिग्री बांटने का केंद्र मानने के बजाय उन्हें नवाचार, अनुसंधान और रचनात्मकता का प्रमुख आधार बताया।

उन्होंने स्पष्ट किया कि आधुनिकता और परंपरा के संतुलन से ही देश का समग्र विकास संभव है, इसलिए विश्वविद्यालयों की यह जिम्मेदारी है कि वे युवाओं में भारतीय संस्कृति, जीवन मूल्यों और भाषाओं के प्रति सम्मान का भाव जगाएं। समारोह में 141 विद्यार्थियों को 240 स्वर्ण पदक और 182 शोधार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं।

राष्ट्रपति ने विशेष रूप से छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रसन्नता जताते हुए युवाओं से अपील की कि वे अपनी शिक्षा को केवल निजी करियर तक सीमित न रखें, बल्कि जनजातीय समाज और वंचित वर्गों के सशक्तिकरण के लिए आगे आएं, ताकि 'विकसित भारत-2047' का सपना हकीकत बन सके।

​समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने विद्यार्थियों को अपनी जड़ों से जुड़े रहने की सलाह दी और विश्वविद्यालयों से पांच-पांच पिछड़े गांवों को गोद लेने का आग्रह किया, ताकि युवा जमीनी हकीकत समझकर समाज सेवा से जुड़ सकें।

वहीं, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अमर वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान को नमन करते हुए कहा कि यह विश्वविद्यालय उनके स्वाभिमान का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने राज्य की शिक्षा व्यवस्था की प्रगति का उल्लेख करते हुए बताया कि मध्य प्रदेश का उच्च शिक्षा में सकल नामांकन दर 28.9 प्रतिशत तक पहुंच गया है, जो राष्ट्रीय औसत से अधिक है। इस ऐतिहासिक अवसर पर कुलगुरु डॉ. राजेश कुमार वर्मा ने विश्वविद्यालय को पहली बार मिले 'एनएएसी A+' ग्रेड की उपलब्धि भी साझा की, जिसने समारोह के गौरव को और बढ़ा दिया।

टैग्स

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!