BJP Niyukti: भाजपा की राष्ट्रीय टीम में MP के 7 नेताओं को पद!, जल्द होगा ऐलान

BJP Niyukti: भाजपा की राष्ट्रीय टीम में MP के 7 नेताओं को पद!, जल्द होगा ऐलान
Vijay Pal

BJP Niyukti: भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय संगठन से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन जल्द कर सकते हैं। इस नई टीम में मध्य प्रदेश से करीब 7 प्रमुख नेताओं को जगह मिलने की संभावना जताई जा रही है। खास बात यह है कि संभावित दावेदारों में प्रदेश के दो पहली बार चुने गए युवा विधायक भी शामिल हैं।

सबसे मजबूत ये दावेदार

हिमाद्री सिंह: शहडोल से दूसरी बार सांसद चुनी गईं हिमाद्री सिंह को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किए जाने की सबसे ज्यादा चर्चा है। वे मध्य प्रदेश से प्रमुख महिला व आदिवासी चेहरे के रूप में शीर्ष दावेदार मानी जा रही हैं।

गजेंद्र सिंह पटेल: खरगोन से लगातार दूसरी बार लोकसभा सांसद चुने गए गजेंद्र पटेल का संगठन में अनुभव काफी मजबूत है। वे भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश उपाध्यक्ष और राष्ट्रीय महामंत्री जैसे पदों पर रह चुके हैं।

कविता पाटीदार: राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार इंदौर जिला पंचायत अध्यक्ष और भाजपा की प्रदेश महामंत्री रह चुकी हैं। उनके पास प्रशासनिक और संसदीय राजनीति का अच्छा खासा अनुभव है।

चर्चा में VD शर्मा और लालसिंह आर्य

वी.डी. शर्मा: मध्य प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद वी.डी. शर्मा का नाम सबसे आगे चल रहा है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि उन्हें राष्ट्रीय संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है या फिर केंद्रीय मंत्रिपरिषद में राज्यमंत्री के रूप में शामिल किया जा सकता है।

लालसिंह आर्य: ग्वालियर-चंबल अंचल से आने वाले वरिष्ठ नेता लालसिंह आर्य पूर्व में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चे की राष्ट्रीय जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। संगठन में उनकी सक्रियता को देखते हुए उन्हें फिर राष्ट्रीय टीम में शामिल कर दलित वर्ग को साधने का मौका दिया जा सकता है।

विधायकों को मिल सकता है मौका

राष्ट्रीय टीम की दौड़ में जबलपुर उत्तर-मध्य से विधायक अभिलाष पांडे और शाजापुर जिले की कालापीपल सीट से विधायक घनश्याम चंद्रवंशी का नाम शामिल होना अहम माना जा रहा है। ये दोनों ही नेता पहली बार विधानसभा पहुंचे हैं। अभिलाष पांडे पूर्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं और युवाओं के बीच अच्छी पैठ रखते हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!