मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव बोले – ‘योद्धाओं से कम संघर्षशील नहीं हैं उद्योगपति’

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव बोले – ‘योद्धाओं से कम संघर्षशील नहीं हैं उद्योगपति’
Khabar Digital Admin

शहडोल में सातवीं रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव 7th Regional Industrial Conclave at Shahdol का आयोजन हुआ जिसमें मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने देश-विदेश से आए निवेशकों, उद्योगपतियों और नवउद्यमियों से चर्चा कर उन्हें मध्यप्रदेश में निवेश की विशेषताएं बताईं।

*योद्धाओं से कम नहीं उद्योगपति*
इस अवसर पर उन्होंने उद्योगपतियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि अपना पेट तो सभी भर लेते हैं लेकिन जो दूसरों के लिए भी रोटी की व्यवस्था करे वही सच्चा उद्यमी होता है। जिस प्रकार युद्ध में योद्धा अपनी वीरता-गंभीरता और अस्त्र शस्त्रों से विजय दिलाता है उसी प्रकार उद्योगपति भी अपनी उद्यमशीलता के बल पर भारत को फिर से सोने की चिड़िया बना रहे हैं...उनकी भूमिका भी योद्धाओं से कम नहीं है।

*निवेशक सरलता, सहजता, सुगमता से करें व्यवसाय*
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में निवेशक सरलता, सहजता, सुगमता के साथ अपना व्यापार-व्यवसाय बढ़ा सकें इसके लिए सरकार कटिबद्ध है। इसके लिए 11 विभागों ने 21 पॉलिसी तैयार कर ली हैं और 24 फरवरी को ग्लोबल इंडस्ट्री कान्क्लेव के आयोजन से पहले तक सभी विभागों की पालिसी बनकर आ जाएंगी। उन्होंने कहा कि हम हर महीने रीजनल इंडस्ट्री कॉन्कलेव के साथ लोकार्पण और भूमिपूजन कर रहे हैं। ये किसी के खुश होने के लिए नहीं है बल्कि अपनी संतुष्टि और प्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए है।

*6 रीजनल कॉन्क्लेव से 4 लाख करोड़ का निवेश*
उन्होंने बताया कि अब तक छह रीजनल इंडस्ट्री कान्क्लेव हुईं जिनके माध्यम से 4 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिल चुके हैं। इससे करीब 3 लाख लोगों को नया रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय लोग पुरुषार्थी होते हैं जो आग में भी अपनी क्षमता के बल पर बाग लगाना जानते हैं। इसीलिए मध्यप्रदेश सरकार भी सभी प्रकार की व्यवस्थाओं में सहभाग और सहयोग के साथ उद्योगपतियों को सम्मान के साथ सुविधाएं प्रदान कर रही है।

*40 प्रतिशत तक सब्सिडी दे रही सरकार*
उन्होंने निवेशकों के लिए चलाई जा रही प्रोत्साहन योजनाओं की जानकारी देते बताया कि नई निवेश नीति में नया उद्योग खोलने पर 40 प्रतिशत तक की सब्सिडी दी जा रही है। मसलन हॉस्पिटल, स्कूल, होटल खोलने पर सब्सिडी दी जा रही है। इससे कई लोगों को रोजगार के रुप में प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा तो बड़ी संख्या में लोगों को अप्रत्यक्ष लाभ भी मिलेगा। रेडीमेड गारमेंट के कारखाने में 4 हजार श्रमिक होने पर प्रति श्रमिक पांच हजार रुपये का इंसेंटिव भी दस वर्षों तक मिलेगा।

*5 साल में प्रदेश की जीडीपी दोगुना करना लक्ष्य*
उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं को उनकी क्षमता और स्किल के अनुसार रोजगार दिलाने का संकल्प है साथ ही अगले 5 साल में प्रदेश की जीडीपी को आर्थिक स्त्रोत के साथ दोगुना करने का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि शहडोल, उमरिया, अनूपपुर का जो विकास रुका हुआ था वो समय अब चला गया है और आने वाले समय में इनका भी विकास भी होगा। साथ ही कहा कि विकास का अर्थ केवल भौतिक संरचना निर्माण नहीं है बल्कि लोगों को सुख सुविधा मिल सके तभी असली विकास होगा। और इसीलिए हमारी सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन पर काम कर रही हैं जिन्होंने देश की चार जातियों गरीब युवा महिला और किसान के विकास का उत्थान का संकल्प लिया है।

इस कॉन्क्लेव में 50 से अधिक विशिष्ट अतिथियों ने भागीदारी की साथ ही 3000 से अधिक MSMEप्रतिभागी शामिल हुए। इनमें से अधिकांश उर्जा, खनिज, कृषि, उद्यानिकी, खाद्य प्रसंस्करण एवं पर्यटन क्षेत्र के उद्योगपति थे जिन्होंने मध्यप्रदेश में निवेश में रुचि दिखाई है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!