Jhabua News:चुई की पहाड़ी पर उमड़ा जनसैलाब, आदिवासियों ने परंपरा से जाना मौसम का हाल

Khabar Digital Desk

झाबुआ/नावेद रज़ा/खबर डिजिटल/आधुनिक युग में जहां मौसम का पूर्वानुमान सैटेलाइट और तकनीक से लगाया जाता है, वहीं झाबुआ जिले के राणापुर क्षेत्र की चुई की पहाड़ी पर आज भी सदियों पुरानी परंपरा कायम है। यहां हजारों की संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग जुटे और आने वाले वर्ष के मौसम व फसलों का हाल जानने की पारंपरिक प्रक्रिया पूरी की।

हर वर्ष दीपावली के बाद यहां बाबा देव की पहाड़ी पर भैंसे की बलि दी जाती है। पूजा-अर्चना के बाद भैंसे के धड़ को लुढ़काया जाता है। उसके लुढ़कने की दिशा और दूरी से आने वाले वर्ष की बरसात व फसल का अनुमान लगाया जाता है।

भैंसे के धड़ को लुढ़काते हुए ग्रामीण

इस वर्ष (2025) हुए आयोजन में यह संकेत मिला कि आगामी वर्ष 2026 में अच्छी बारिश होगी, धरती हरी-भरी रहेगी और फसलें लहलहाएंगी। स्थानीय बुजुर्गों ने बताया कि “इस बार जेठ, भादर और हरावन के महीनों में अच्छा पानी गिरेगा, जिससे खेती अच्छी होगी।”

कार्यक्रम को देखने बड़ी सख्या में उमड़े लोग

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, किसान और युवा शामिल हुए। इस अवसर पर झाबुआ विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया और भाजपा जिला अध्यक्ष भानु भूरिया भी उपस्थित रहे। दोनों ने इसे आदिवासी संस्कृति की सजीव परंपरा बताया और कहा कि “सैटेलाइट युग में भी यह परंपरा सटीक साबित होती आई है।”

इस आयोजन में महिलाएं पहाड़ी पर नहीं चढ़तीं, क्योंकि बाबा देव को कुंवारा देवता माना जाता है। महिलाएं नीचे से ही इस आयोजन को देखती हैं।

कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। पुलिस बल की तैनाती के साथ पार्किंग और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्था की गई थी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!