युवक पर जानलेवा हमला, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप, पीड़ित ने SP से लगाई गुहार

युवक पर जानलेवा हमला, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप, पीड़ित ने SP से लगाई गुहार
Khabar Digital Desk


युवक पर जानलेवा हमला, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप, पीड़ित ने SP से लगाई गुहार
कटनी – जिले के कुठला थाना क्षेत्र में एक युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। घटना के आठ दिन बीत जाने के बाद भी स्थानीय पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई न किए जाने से आहत पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।

क्या है पूरा मामला?
शिकायती पत्र के अनुसार, कुठला थाना क्षेत्र के निवासी धन्नू चौधरी (32 वर्ष), पिता खोमारी चौधरी ने बताया कि बीते 1 जनवरी को एक मामूली विवाद के चलते उन पर घात लगाकर हमला किया गया। धन्नू का आरोप है कि रामसुजान और राजेश चौधरी नामक व्यक्तियों ने उन पर 'बांके' (धारदार हथियार) से ताबड़तोड़ कई वार किए।
इस हमले में धन्नू गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
पीड़ित धन्नू चौधरी का कहना है कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उन्होंने तुरंत कुठला पुलिस से संपर्क किया और एफआईआर दर्ज करने की मांग की। हालांकि, उनका आरोप है कि आठ दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और न ही आरोपियों के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई की। पीड़ित ने आशंका जताई है कि पुलिस आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है।

पुलिस का पक्ष
इस पूरे मामले पर कुठला थाना प्रभारी राजेंद्र मिश्रा ने दैनिक भास्कर डॉट कॉम से बताया है कि:
मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। देरी का कारण बताते हुए उन्होंने कहा कि पीड़ित का अस्पताल में उपचार चल रहा था, जिसके चलते प्रक्रिया में कुछ समय लगा। पुलिस फिलहाल मामले की गहन जांच कर रही है और नियमानुसार उचित कार्रवाई की जा रही है।

SP कार्यालय में लिखित शिकायत
स्थानीय थाने से असंतुष्ट होकर पीड़ित ने अंततः पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी से कड़ी सजा की मांग की है ताकि उन्हें न्याय मिल सके।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 5 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!