'आदिवासी अधिकार आंदोलन'.. कांग्रेस नेता महेश पटेल के नेतृत्व में 22 जनमुद्दों पर गरजे लोग

'आदिवासी अधिकार आंदोलन'.. कांग्रेस नेता महेश पटेल के नेतृत्व में 22 जनमुद्दों पर गरजे लोग
Khabar Digital Desk

आलीराजपुर/संजय वाणी/खबर डिजिटल/ आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल के नेतृत्व में गुरुवार 30 अक्टूबर 2025 छकतला में एक ऐतिहासिक आदिवासी अधिकार आंदोलन का आयोजन किया गया। इस आंदोलन में क्षेत्र के किसानों, मजदूरों, युवाओं और बहनों ने हजारों की संख्या में भाग लेकर 22 प्रमुख जनमुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद की। कार्यक्रम के समापन पर सभी मांगों को लेकर नायब तहसीलदार, उप-तहसीलदार छकतला को ज्ञापन सौंपा गया, जिसे जिला कलेक्टर अलीराजपुर को प्रेषित किया गया।

मंच से गूंजी जनता की आवाज
सभा को परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल, प्रदेश सचिव माथियास भूरिया, जयस कार्यवाहक अध्यक्ष झाबुआ मधु भाई, परिषद जिला अध्यक्ष अंगर सिंह चौहान, पूर्व जनपद अध्यक्ष समशेर पटेल, झमराला भाई, उत्तम भाई सहित कई सामाजिक प्रतिनिधियों ने संबोधित किया।

महेश पटेल का चेतावनी भरा संबोधन
अपने जोशीले भाषण में महेश पटेल ने कहा — 'मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व बखतगढ़ अस्पताल को चालू किया जाए और फूलमाल अस्पताल में डॉक्टरों की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
साथ ही छकतला कृषि मंडी को तत्काल प्रारंभ किया जाए।यदि अस्पताल और मंडी शुरू नहीं हुई, तो हम मुख्यमंत्री के सामने धरने पर बैठेंगे चाहे कुछ भी हो जाए।'

आदिवासियों को परेशान करने का आरोप
महेश पटेल ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा नेताओं के दबाव में छकतला चौकी पुलिस आदिवासी युवाओं को परेशान न करें। नए एसपी द्वारा शराब माफियाओं पर की गई कार्रवाई सराहनीय है, किंतु पूर्व कलेक्टर और पूर्व एसपी की कार्यशैली पूरी तरह भाजपा के दबाव में रही। हमारे आदिवासी नायक छीतू किराड़ की मूर्ति समाज की आवंटित भूमि पर नहीं लगाने दिया गया, यह आदिवासियों का अपमान है। हम मूर्ति स्थापित करके रहेंगे। मैं स्वयं मूर्ति लेकर पूरे क्षेत्र का भ्रमण कर इसे स्थापित करूंगा। साथ ही, मैं पूर्व पुलिस अधीक्षक के खिलाफ मानहानि का दावा दाखिल कर रहा हूँ।'

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/tribal-migration-from-bagli-dewas-lack-of-employment/

भाजपा सरकार पर सीधा हमला
महेश पटेल ने कहा — 'एमपी की बीजेपी सरकरा पूरी तरह विफल हो चुकी है। किसानों को बिजली नहीं, युवाओं को रोजगार नहीं, शिक्षा और सड़क की हालत बदतर है। यह सरकार आदिवासियों, किसानों और आम जनता के हितों की दुश्मन बन चुकी है।'

ज्ञापन की 22 प्रमुख मांगें

छकतला कृषि मंडी को तत्काल पुनः चालू किया जाए।
किसानों को फसलों का उचित मूल्य एवं समय पर भुगतान मिले।
बिजली संकट का स्थायी समाधान किया जाए।
खाद एवं बीज की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
सोयाबीन, मूंग, उड़द आदि फसलों के नुकसान का मुआवज़ा दिया जाए।
बंगाली डॉक्टरों की जांच कर संदिग्ध कार्यों पर रोक लगाई जाए।
लोक सेवा केंद्र की तकनीकी समस्याओं का स्थायी निराकरण किया जाए।
‘लाड़ली बहना’ योजना में पंजीयन संबंधी परेशानियाँ दूर की जाएं।
योजना की राशि 1250 से बढ़ाकर 3 हजार रुपये प्रतिमाह की जाए।
छकतला को तहसील का दर्जा दिया जाए।
माथवाड़ क्षेत्र में नर्मदा लाइन से पेयजल उपलब्ध कराया जाए।
नर्मदा किनारे के गाँवों में बिजली सुविधा दी जाए।
आधार कार्ड सुधार एवं नए पंजीयन की प्रक्रिया सरल बनाई जाए।
स्कूलों की शिक्षा गुणवत्ता एवं भवन सुधार किए जाएँ।
मिड-डे मील योजना में पौष्टिक भोजन की गारंटी सुनिश्चित की जाए।
सोसाइटी स्तर पर अनाज वितरण में फैले भ्रष्टाचार पर कार्रवाई की जाए।
शिक्षा विभाग के भ्रष्ट अधिकारियों पर दंडात्मक कार्रवाई की जाए।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!