Aaj Ka Rashifal 23 April 2026: मेष से मीन तक किस राशि की चमकेगी किस्मत, जानें पूरा भविष्यफल

आज आपका दिन कैसा रहेगा, आइये जानते हैं.

Aaj Ka Rashifal 23 April 2026: मेष से मीन तक किस राशि की चमकेगी किस्मत, जानें पूरा भविष्यफल
डॉ आशा शर्मा

मेष: आज आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा और आप अलग-अलग चर्चाओं व कार्यक्रमों में सक्रिय नजर आएंगे. काम के क्षेत्र में आपका अनुभव और हुनर आपके काम आएगा. लोगों के साथ तालमेल बनाकर चलने से रिश्ते मजबूत होंगे. बातचीत और संपर्क की क्षमता आज आपको खास फायदा देगी. व्यापार से जुड़ी यात्राएं सफल रहेंगी और आप अपने लक्ष्यों को पाने के लिए तेजी दिखाएंगे. मेहनत और साहस से कठिन काम भी आसानी से पूरे कर लेंगे. रिश्तों का सम्मान करना आपको मानसिक सुकून देगा.

शुभ रंग: ऐप्पल रेड
शुभ अंक: 1, 3, 5, 9
उपाय: भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करें. पीली चीजों का दान करें. प्रवचन सुनें.

वृष: आज आपका ध्यान घर-परिवार और बचत पर ज्यादा रहेगा. परिवार के साथ समय बिताकर खुशियों को बढ़ाएंगे. घर की सजावट और सुधार में दिलचस्पी रहेगी. आर्थिक रूप से बचत बढ़ाने पर फोकस रहेगा और बैंकिंग से जुड़े कामों में सक्रियता बढ़ेगी. रिश्तेदारों से मेलजोल बढ़ेगा और परिवार में अपनापन मजबूत होगा. मेहमानों के आने से घर में रौनक रहेगी. व्यवहार में मिठास रखने से भरोसा और बढ़ेगा.

शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 3, 5, 6, 9
उपाय: विष्णु-लक्ष्मी की पूजा करें. पीली वस्तुएं दान करें. घर को सुसज्जित रखें.

मिथुन: आज आप काम में नए तरीके अपनाएंगे जिससे प्रगति होगी. कार्यक्षेत्र में स्थिति बेहतर बनेगी और रिश्तों में भी सुधार आएगा. आपकी याददाश्त मजबूत रहेगी और आप सही फैसले ले पाएंगे. सहकर्मियों का विश्वास जीतेंगे और लक्ष्य पाने पर ध्यान रहेगा. नियमों का पालन करते हुए आप अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित करेंगे. घर में सुख-शांति बनी रहेगी.

शुभ रंग: आंवला जैसा
शुभ अंक: 1, 3, 5
उपाय: विष्णु-लक्ष्मी की पूजा करें. पीली चीजों का दान करें. रचनात्मकता बनाए रखें.

कर्क: आज आपको अपने कामों में लापरवाही से बचने की जरूरत है. जरूरी कार्य समय पर पूरा करें और रिश्तों का सम्मान बनाए रखें. भावनाएं आज ज्यादा प्रभावी रहेंगी. काम के क्षेत्र में गलती से बचें और विवादों से दूर रहें. यात्रा के योग बन सकते हैं. दान-पुण्य में रुचि बढ़ेगी. कानूनी मामलों में सतर्क रहें और अनुशासन का पालन करें.

शुभ रंग: भगवा
शुभ अंक: 1, 2, 3, 5
उपाय: विष्णु-लक्ष्मी की पूजा करें. पीली वस्तुओं का दान करें. विनम्र बने रहें.

सिंह: आज आप बेहतर तालमेल के साथ काम करेंगे और पेशेवर छवि मजबूत होगी. महत्वपूर्ण कामों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी. माहौल आपके अनुकूल रहेगा और आप अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ेंगे. जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे. कार्यक्षेत्र में उम्मीद से बेहतर परिणाम मिलेंगे. नए विचारों और नवाचार पर आपका जोर रहेगा. प्रेम संबंध भी मजबूत रहेंगे.

शुभ रंग: सनराइज
शुभ अंक: 1, 3, 5, 9
उपाय: विष्णु-लक्ष्मी की पूजा करें. पीली चीजों का दान करें. सहयोग की भावना रखें.

कन्या: आज आपकी प्रतिष्ठा और जिम्मेदारियां बढ़ेंगी. आप नेतृत्व की भूमिका निभाने में आगे रहेंगे. आर्थिक और व्यापारिक मामलों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. समाज में आपकी छवि मजबूत होगी. करियर में तेजी आएगी और विस्तार के मौके मिलेंगे. लेनदेन में सतर्क रहें और कागजी काम पूरे रखें. पुराने डर दूर होंगे और उत्साह बना रहेगा.

शुभ रंग: पाइनेपल
शुभ अंक: 1, 3, 5
उपाय: विष्णु-लक्ष्मी की पूजा करें. पीली वस्तुओं का दान करें. सकारात्मक रहें.

तुला: आज भाग्य आपका साथ देगा और रुके हुए काम बनेंगे. व्यापार में तेजी आएगी और लाभ के मौके बढ़ेंगे. आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी. परिवार और अपनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे. सभी के साथ तालमेल रखने से कई क्षेत्रों में फायदा मिलेगा. वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा और योजनाएं सफल होंगी.

शुभ रंग: फिरोजी
शुभ अंक: 1, 5, 6
उपाय: विष्णु-लक्ष्मी की पूजा करें. पीली चीजों का दान करें. व्रत रखें.

वृश्चिक: आज आपको हर काम सोच-समझकर करना चाहिए. जल्दबाजी से बचें और व्यवस्थित तरीके से काम करें. पारिवारिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे, लेकिन काम में सतर्क रहें. यात्रा करते समय सावधानी रखें. विरोधियों से सतर्क रहें और किसी के बहकावे में न आएं. स्वास्थ्य का ध्यान रखें और नियमों का पालन करें.

शुभ रंग: सिंदूरी लाल
शुभ अंक: 1, 3, 5, 9
उपाय: विष्णु-लक्ष्मी की पूजा करें. पीली वस्तुओं का दान करें. दबाव में निर्णय न लें.

धनु: आज साझेदारी वाले कामों में फायदा होगा. परिवार में खुशियां बनी रहेंगी और रुके काम पूरे होंगे. वाणी में मधुरता रखें. नियमों का पालन करें और नई शुरुआत फिलहाल टालें. सहयोग से काम बनेंगे और लाभ के मौके मिलेंगे. समझदारी से कदम बढ़ाएं.

शुभ रंग: स्वर्णिम
शुभ अंक: 1, 3, 9
उपाय: विष्णु-लक्ष्मी की पूजा करें. पीली चीजों का दान करें. सतर्क रहें.

मकर: आज आर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी है. किसी भी तरह की धोखाधड़ी से बचें. जरूरी काम समय पर पूरा करें और बातचीत में संतुलन रखें. कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखें. मेहनत और अनुशासन से काम में सुधार होगा. वरिष्ठों की सलाह मानें और नियमों का पालन करें.

शुभ रंग: पीतांबरी
शुभ अंक: 1, 5, 8, 9
उपाय: विष्णु-लक्ष्मी की पूजा करें. पीली वस्तुओं का दान करें. मेहनत जारी रखें.

कुंभ: आज आप अपनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे और अपने लक्ष्यों पर तेजी से काम करेंगे. दोस्तों की मदद से काम आसान होगा. नई चीजों में रुचि बढ़ेगी. प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. कार्यक्षेत्र में सक्रिय रहें और लालच से दूर रहें. जरूरी काम समय पर निपटाएं.

शुभ रंग: पीतवर्ण
शुभ अंक: 1, 3, 5, 8
उपाय: विष्णु-लक्ष्मी की पूजा करें. लाल और पीली चीजों का दान करें. वचन निभाएं.

मीन: आज व्यापार और कामकाज में अच्छे परिणाम मिलेंगे. आपकी दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी और प्रबंधन बेहतर होगा. परिवार का सहयोग मिलेगा और रिश्तों में मिठास बनी रहेगी. लाभ के मौके बढ़ेंगे. बड़ों की सलाह का सम्मान करें. उत्साह में आकर जल्दबाजी न करें और विनम्र बने रहें.

शुभ रंग: आंवला जैसा
शुभ अंक: 1, 3, 6, 9
उपाय: विष्णु-लक्ष्मी की पूजा करें. पीली चीजों का दान करें. अहंकार से दूर रहें.

यह भी पढ़ें- हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई


डॉ आशा शर्मा
डॉ आशा शर्मान्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

डॉ. आशा शर्मा पत्रकारिता एवं जनसंचार के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है। मैगजीन और रेडियो जैसे मीडिया माध्यमों में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करने के साथ ही वे खबर डिजिटल से भी जुड़ी हुई हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका व्यापक अनुभव और विशेषज्ञता संस्थान के लिए महत्वपूर्ण योगदान है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 5 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!