आत्मनिर्भर भारत निर्माण का सशक्त माध्यम स्वदेशी है — सीए अखिलेश जैन

आत्मनिर्भर भारत निर्माण का सशक्त माध्यम स्वदेशी है — सीए अखिलेश जैन
Khabar Digital Desk

सौरभ श्रीवास्तव/खबर डिजिटल/कटनी- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को 2047 तक विकसित भारत बनाने का लक्ष्य लेकर चल रहे आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत भाजपा कार्यालय कटनी में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई।भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के प्रदेश सह संयोजक सीए अखिलेश जैन ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत निर्माण का सशक्त माध्यम स्वदेशी है। स्वदेशी केवल एक नारा नहीं, बल्कि भारतीयों का जीवन मंत्र और आत्मनिर्भर भारत की नींव है।सीए जैन ने कहा कि “हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी” का आह्वान प्रधानमंत्री मोदी जी ने किया है। स्वदेशी अपनाने से देश के कारीगरों, किसानों, छोटे व्यापारियों और उद्यमियों को सम्मान व ताकत मिलती है। यह अभियान देश की संस्कृति, परंपरा और अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करेगा।उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के बाद देश में पश्चिमी मॉडल अपनाया गया और स्वदेशी को बढ़ावा नहीं दिया गया। वर्ष 2014 में नरेंद्र मोदी सरकार बनने के बाद स्वदेशी को पुनः प्रोत्साहन मिला। आज भारत रक्षा, मोबाइल निर्माण, ऑटोमोबाइल और स्टार्टअप के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहा है। भारत अब 23 हजार करोड़ रुपये से अधिक का रक्षा निर्यात कर रहा है, जो 2014 से पहले मात्र 600 करोड़ था।सीए जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में मेक इन इंडिया और वोकल फॉर लोकल जैसे अभियान आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। यह केवल “मेक इन इंडिया” नहीं बल्कि “मेड बाय इंडिया, मेड फॉर द वर्ल्ड” का विजन है।उन्होंने बताया कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान 25 सितंबर से 25 दिसंबर तक चलेगा। इस अवधि में स्वदेशी रील्स प्रतियोगिता, निबंध एवं स्पीच प्रतियोगिताएं, महिला व युवा सम्मेलन, स्वदेशी मेले और घर-घर संपर्क अभियान चलाए जाएंगे।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, महापौर श्रीमती प्रीति सूरी, जिला महामंत्री सुनील उपाध्याय, जिला संयोजक रवि खरे सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।जिला अध्यक्ष दीपक टंडन ने कहा कि स्वदेशी संकल्प केवल एक अभियान नहीं, बल्कि मातृभूमि के प्रति प्रेम और समर्पण का प्रतीक है। हमें इसे जन-जन तक पहुंचाकर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सहयोग देना चाहिए

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 5 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!