शुद्ध घी के नाम पर कहीं सेहत से तो नहीं हो रहा खिलवाड़? डिंडौरी में प्रशासन का बड़ा एक्शन

शुद्ध घी के नाम पर कहीं सेहत से तो नहीं हो रहा खिलवाड़? डिंडौरी में प्रशासन का बड़ा एक्शन
Khabar Digital Desk

डिंडोरी /खबर डिजिटल /शैलेश नामदेव/ त्योहारी सीजन से पहले खाद्य पदार्थों में मिलावट को लेकर प्रशासन ने अपने कडे तेवर दिखाने शुरू कर दिये है। आम लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले कारोबारियों पर नजर रखने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने डिंडौरी शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक कई खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की। कार्रवाई के दौरान पुरानी डिंडौरी स्थित साहू किराना स्टोर से 41.7 लीटर संदिग्ध घी जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 30,405 रुपये बताई गई है।

कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में खाद्य सुरक्षा टीम ने दूध और उससे बने उत्पादों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया। बड़ी मात्रा में घी जब्त किए जाने की कार्रवाई के बाद मिलावट के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

एक दुकान से दो ब्रांड का 41.7 लीटर घी जब्त

जांच के दौरान टीम पुरानी डिंडौरी स्थित साहू किराना स्टोर पहुंची। दुकान की जांच में" डीएफ गोल्ड काउ घी" और" औषधा ब्रांड घी" मिला। गुणवत्ता को लेकर संदेह होने पर दोनों ब्रांड के घी की कुल 41.7 लीटर मात्रा जब्त कर ली गई।

जब्त घी की बाजार कीमत करीब 30 हजार 405 रुपये बताई गई है। हालांकि, घी वास्तव में मिलावटी है या नहीं, यह प्रयोगशाला जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। फिलहाल प्रशासन ने इसे संदिग्ध मानते हुए नमूने सुरक्षित कर लिए हैं।

भोपाल की प्रयोगशाला बताएगी घी की असली हकीकत

जब्त किए गए घी के नमूने राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजे जा रहे हैं। अब लोगों की नजर जांच रिपोर्ट पर रहेगी। यदि प्रयोगशाला जांच में घी में मिलावट या गुणवत्ता संबंधी गंभीर गड़बड़ी सामने आती है तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन का कहना है कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। जांच अभियान का मुख्य उद्देश्य बाजार में बिक रहे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना और लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा करना है।

इन दुकानों पर भी पहुंची टीम

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने डिंडौरी शहर के अन्य प्रतिष्ठानों का भी निरीक्षण किया। भाई किशोर कुमार-मुकेश कुमार, मेन रोड, गुरु नानक किराना, पुरानी डिंडौरी और मीना सुपर बाजार, डिंडौरी में भी जांच की गई। टीम ने खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और बिक्री व्यवस्था को परखा तथा आवश्यक खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। इस कार्रवाई से शहर के अन्य खाद्य कारोबारियों में भी हलचल देखने को मिली।

शहर के बाद गांवों में भी जांच

प्रशासन की कार्रवाई केवल जिला मुख्यालय तक सीमित नहीं रही। ग्रामीण क्षेत्रों में भी किराना दुकानों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई।

नायब तहसीलदार समनापुर और कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी की संयुक्त टीम ने ग्राम मानिकपुर स्थित रोहित किराना स्टोर और समनापुर स्थित संजय किराना स्टोर सहित तीन प्रतिष्ठानों की जांच की।
टीम ने दुकानों में रखी खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, पैकेजिंग और बिक्री के लिए उपलब्ध सामान का निरीक्षण किया।

मिलावट मिली तो होगी सख्त कार्रवाई

प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद अब सबसे महत्वपूर्ण बात जांच रिपोर्ट को लेकर है। यदि भोपाल की प्रयोगशाला में लिए गए नमूनों में मिलावट की पुष्टि होती है तो संबंधित कारोबारियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।

इस अभियान के दौरान एसडीएम डिंडौरी श्री रामबाबू देवांगन, तहसीलदार श्री शशांक शेण्डे सहित खाद्य सुरक्षा और आपूर्ति विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

लगातार जारी रहेगा जांच अभियान

प्रशासन ने साफ किया है कि लोगों के स्वास्थ्य से जुड़ी खाद्य सामग्री में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आने वाले दिनों में भी खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच जारी रहने की बात कही गई है। फिलहाल 41.7 लीटर संदिग्ध घी की जब्ती ने बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं। अब यह देखना अहम होगा कि प्रयोगशाला जांच में घी की गुणवत्ता को लेकर क्या सच सामने आता है और रिपोर्ट के आधार पर प्रशासन की अगली कार्रवाई क्या होती है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!