प्रशासन की चुप्पी, भू-माफियाओं की चांदी—कटनी में अवैध प्लॉटिंग का विस्फोट

प्रशासन की चुप्पी, भू-माफियाओं की चांदी—कटनी में अवैध प्लॉटिंग का विस्फोट
Khabar Digital Desk

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता --कटनी जिले में भू-माफियाओं का नेटवर्क एक बार फिर बेखौफ सक्रिय नजर आ रहा है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक कृषि भूमि पर धड़ल्ले से अवैध कॉलोनियां काटी जा रही हैं, प्राकृतिक नालों को पाटकर प्लॉट बेचे जा रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग कार्रवाई के बजाय मूकदर्शक बने हुए हैं। सवाल उठ रहा है—आखिर किसके संरक्षण में चल रहा है यह करोड़ों का काला कारोबार?सूत्रों के मुताबिक कटनी-जबलपुर हाईवे स्थित कैलवारा खुर्द मे एचपी पेट्रोल पंप के सामने 4एकड़ मे नाला पाटकर अवैध प्लॉटिंग, अहमदनगर के पीछे 14 एकड़ में कच्ची सडक डालकर प्लॉटिंग , माधवनगर नमक गोदाम के पीछे अवैध प्लॉटिंग , तिलक कॉलेज रोड पर बड़े पेड़ो को वन विभाग से सांठ गाँठ कर बिना अनुमति काटकर प्लॉटिंग , दुबे कॉलोनी, रपटा पेट्रोल पंप क्षेत्र निमिया मोहल्ला मे अवैध प्लॉटिंग समेत कई जगह भू-माफियाओं ने अवैध प्लॉटिंग का जाल बिछा दिया है। यहां बिना टाउन एंड कंट्री प्लानिंग अनुमति, बिना रेरा अप्रूवल, बिना डायवर्शन और बिना वैध कॉलोनी विकास प्रक्रिया के खुलेआम प्लॉट बेचे जा रहे हैं।हैरानी की बात यह है कि जिन मामलों में कॉलोनाइजरों और जिम्मेदार अधिकारियों पर एफआईआर तक के प्रावधान हैं, उन्हीं नियमों को कटनी में खुली चुनौती दी जा रही है। आरोप है कि वनभूमि पर पेड़ कटवाकर, नालों को पाटकर और कृषि भूमि को अवैध कॉलोनियों में बदलकर भू-माफिया करोड़ों कमा रहे हैं, जबकि प्रशासनिक कार्रवाई शून्य बनी हुई है।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि भू-माफिया भोले-भाले लोगों को वैध प्लॉटिंग के नाम पर गुमराह कर रहे हैं। ऐसे प्लॉट खरीदने वाले लोगों को भविष्य में सड़क, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए भटकना पड़ सकता है, लेकिन जिम्मेदार विभागों को इससे कोई सरोकार नहीं दिख रहा।सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब सरकार अवैध प्लॉटिंग पर सख्ती के दावे कर रही है, तो कटनी में भू-माफियाओं के हौसले बुलंद क्यों हैं? क्या प्रशासन ने भू-माफियाओं के सामने घुटने टेक दिए हैं, या इस पूरे खेल को अंदरखाने संरक्षण प्राप्त है?कटनी में फैलते इस अवैध प्लॉटिंग सिंडिकेट ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब जनता पूछ रही है—क्या भू-माफियाओं पर कार्रवाई होगी, या कटनी यूं ही अवैध कॉलोनियों की मंडी बनती रहेगी? कटनी के जबलपुर कटनी नेशनल हाईवे रोड पर दिल्ली पब्लिक स्कूल के पीछे बड़ी मात्रा मे भू माफिया कर रहे अवैध प्लॉटिंग खेल प्राकृतिक नाला पाटकर भू माफिया दे रहे अवैध प्लॉटिंग को अंजाम वहीं दूसरी ओर कटनी जबलपुर हाईवे रोड पर एच पी पेट्रोल पंप के ठीक सामने 4एकड़ मे कच्ची सडक डालकर भू माफिया काट रहे अवैध प्लॉटिंग स्थानीय लोगो का आरोप है की जिले भर मे धड़ड़ले से चल रही अवैध प्लॉटिंग पर कार्यवाही करने जिला प्रशासन पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा कटनी बना अवैध प्लॉटिंग के मामले मे भू माफियाओ का गढ़ जनता का आरोप है की जिला प्रशासन लगातार अवैध प्लॉटिंग पर कार्यवाही का दाबा कर रहा है तो फिर नगर निगम सीमा और ग्रामीण क्षेत्रों मे बड़ी भारी मात्रा मे अवैध प्लॉटिंग पर शिकांजा क्यों नहीं कस पा रहा है आखिर कैसे बन गई इतनी अवैध कॉलोनी किसके संरक्षण मे काटे जा रहे अवैध प्लॉट कौन है इसका जिम्मेदार आखिर क्यों नहीं हुई अब तक इन अवैध प्लॉटिंग पर कार्यवाही क्या प्रशासन अब इन भू माफियाओ के आगे नतमस्तक होने को मजबूर हो गया हैइनका कहना है

अवैध प्लॉटिंग का मामला संज्ञान मे आया है जांच कर कार्यवाही की जाएगी कलेक्टर-- आशीष तिवारी कटनी

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!