Mohan Cabinet Expansion: राज्यसभा के बाद मोहन मंत्रिमंडल विस्तार को हरी झंडी!, ये विधायक बनेंगे मंत्री?

Mohan Cabinet Expansion: राज्यसभा के बाद मोहन मंत्रिमंडल विस्तार को हरी झंडी!, ये विधायक बनेंगे मंत्री?
Vijay Pal

Mohan Cabinet Expansion: मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार अब अपने कुनबे को नया स्वरूप देने की तैयारी में है। राजनैतिक हलकों से मिल रही जानकारी के अनुसार, सूबे में आगामी 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया संपन्न होते ही मोहन कैबिनेट का विस्तार और फेरबदल किया जाएगा। सूत्रों का दावा है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के दिल्ली दौरों के बाद भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय आलाकमान ने मंत्रिमंडल विस्तार के इस पूरे रोडमैप को हरी झंडी दे दी है। इस फेरबदल के जरिए जहां 4 नए विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है, वहीं खराब परफॉर्मेंस वाले कुछ वर्तमान मंत्रियों पर गाज गिरना भी तय माना जा रहा है।

मोदी-शाह और नवीन के साथ नाम फाइनल

सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ मंथन कर नए सिपहसालारों की सूची को अंतिम रूप दे दिया है।

ये 4 विधायक बनेंगे मंत्री!

गोपाल भार्गव: बुंदेलखंड के कद्दावर नेता और सदन के सबसे वरिष्ठ विधायक, जिनकी कैबिनेट में एक बार फिर धमाकेदार वापसी के संकेत हैं।

रामेश्वर शर्मा: राजधानी भोपाल की हुजूर सीट से फायरब्रांड विधायक, जिन्हें संगठन और सत्ता में बड़ा संतुलन बनाने के लिए मौका दिया जा सकता है।

अभिजीत शाह: आदिवासी अंचल से आने वाले और छिंदवाड़ा जिले की राजनीति के प्रमुख चेहरे के रूप में इनकी दावेदारी बेहद मजबूत मानी जा रही है।

एक महिला विधायक की एंट्री: महिला वोटबैंक को साधने और सोशल इंजीनियरिंग के तहत महाकौशल या विंध्य क्षेत्र से एक कद्दावर महिला विधायक को भी राज्यमंत्री या कैबिनेट मंत्री का प्रभार सौंपा जाना लगभग तय है।

कई मंत्रियों की होगी विदाई!

इस कैबिनेट विस्तार की सबसे चौंकाने वाली बात केवल नए चेहरों की एंट्री नहीं है, बल्कि कुछ वर्तमान मंत्रियों की विदाई भी तय मानी जा रही है। हाल ही में मुख्यमंत्री सचिवालय और संगठन द्वारा मंत्रियों के विभागों के कामकाज और जनता के बीच उनकी छवि को लेकर एक इंटरनल सर्वे कराया गया था। सूत्रों का कहना है कि जिन मंत्रियों का परफॉर्मेंस असंतोषजनक पाया गया है, उन्हें मंत्रिमंडल से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है या फिर उनके महत्वपूर्ण विभागों को छीनकर छोटे विभागों में ट्रांसफर किया जा सकता है।

18 जून के बाद होगा शपथ ग्रहण!

मध्य प्रदेश विधानसभा के मौजूदा आंकड़ों के लिहाज से कैबिनेट में वर्तमान में 4 पद खाली पड़े हैं, जिन्हें भरने के लिए लंबे समय से क्षेत्रीय और जातीय संतुलन बिठाने की कोशिशें चल रही थीं। 18 को राज्यसभा की सीटों के लिए होने वाली वोटिंग और नतीजों के तुरंत बाद राजभवन से कभी भी नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण का आमंत्रण पत्र जारी हो सकता है। इस महा-बदलाव की आहट ने विधायकों के बंगलों तक धड़कनें बढ़ा दी हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 5 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!