अहमद नगर में अवैध कॉलोनी पर निगम का बुलडोजर, सख्त कार्रवाई जारीबिना अनुमति प्लाटिंग पर बड़ी कार्रवाई, कई संरचनाएं ध्वस्त

Khabar Digital Desk

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी, 6 अप्रैल--शहर में अवैध कॉलोनी विकसित करने वालों के खिलाफ नगर निगम प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में सोमवार सुबह राम मनोहर लोहिया वार्ड स्थित अहमद नगर क्षेत्र में निगम के संयुक्त अमले ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।निगम टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीन की मदद से अवैध रूप से निर्मित संरचनाओं को ध्वस्त कर दिया। बताया जा रहा है कि खसरा नंबर 635/1, 636/1, 637 और 638 में उवैस अहमद, मुजम्मिल कय्यूम सहित अन्य लोगों द्वारा बिना किसी वैध अनुमति के कॉलोनी विकसित करने के उद्देश्य से अवैध प्लाटिंग की जा रही थी।कालोनी सेल प्रभारी एवं कार्यपालन यंत्री अंशुमान सिंह के अनुसार, मामले में पहले ही संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर निर्माण कार्य रोकने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन नियमों की अनदेखी जारी रहने पर निगम ने सख्त कदम उठाते हुए निर्माण हटाने की कार्रवाई की।निगम प्रशासन ने साफ किया है कि शहर में अवैध कॉलोनाइजरों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों के विरुद्ध किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही, ऐसे मामलों में शामिल लोगों पर वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी।प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्लॉट को खरीदने से पहले उसकी वैधता और निगम की स्वीकृति की जांच जरूर कर लें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!