पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय को पुलिस कमिश्नर को क्यों लिखना पड़ा पत्र? किन गतिविधियों से हुए नाराज

इंदौर में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री को लेकर पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने पुलिस प्रशासन के प्रति नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह को पत्र लिखकर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की विधानसभा क्षेत्र के बाणगंगा इलाके में नशे के अवैध कारोबार पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। आकाश का आरोप है कि शिकायतों और अधिकारियों को जानकारी देने के बावजूद अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है।

पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय को पुलिस कमिश्नर को क्यों लिखना पड़ा पत्र? किन गतिविधियों से हुए नाराज
सुनील बंशीवाल

इंदौर/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश में सियासी खींचतान की खबरों के बीच एक और नया मोड़ दिखाई दिया है। समय-समय पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को लेकर कहा जा रहा है कि सरकार से कई मुद्दों पर वो नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। कैबिनेट की बैठक में भी प्रत्यक्ष रुप से शामिल होने की बजाय वर्चुअल तरीके से जुड़ते नजर आते हैं। वहीं अब उनके बेटे पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह को पत्र लिखकर नाराजगी जाहिर की।

पत्र में क्या खास?
पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह को पत्र लिखकर अपने पिताजी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की विधानसभा के अंतर्गत आने वाले बाणगंगा इलाके में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री पर नाराजगी जाहिर की है। जिस पर उन्होंने तत्काल रोक लगाने की मांग की। पत्र में आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि बाणगंगा थाना इलाके में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री की बहुत ज्यादा शिकायतें सामने आ रही है, जिम्मेदार अधिकारियों को जानकारी देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिस पर तत्काल रोक लगाने के लिए माकूल कदम उठाए जाए।

किन अधिकारियों से नाराजगी?
प्रदेश सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बेटे होने के बावूजद आकाश विजयवर्गीय की मांग पर किन अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया, जबकि मुद्दा अवैध मादक पदार्थों की बिक्री से जुड़ा हुआ है। इस मामले की शिकायतें मिलने की बात कही जा रही है, तो वाजिब है कि जनता ने ही अपनी पीड़ा आकाश विजयवर्गीय तक पहुंचाई होगी, हालांकि अब देखना होगा कि क्या उनकी मांग पूरी हो पाती है, या फिर एक बार फिर सियासी खींचतान का नया खेल शुरु होगा।

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवालन्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

सुनील बंशीवाल – न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल सुनील बंशीवाल वर्तमान में खबर डिजिटल में न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न मीडिया संस्थानों में कार्य करने का अनुभव है। देशभर की ताजा खबरों, राजनीति और समसामयिक घटनाक्रमों पर उनकी अच्छी पकड़ है। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के निवासी सुनील बंशीवाल प्रदेश और देश की महत्वपूर्ण घटनाओं पर लगातार नजर रखते हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 5 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!