सिवनी। अकवान तूफान का असर सिवनी जिले में साफ नजर आ रहा है। जिले के अधिकांश क्षेत्रों में देर रात रिमझिम बारिश हुई। बारिश के बाद सुबह से ही पूरे जिले में घना कोहरा छाया हुआ है।
कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम हो गई है। विजिबिलिटी कम होने से वाहनों के पहिए थम गए और आवागमन अवरुद्ध हो गया। हाईवे सहित ग्रामीण सड़कों पर वाहन रेंगते हुए चलते नजर आए।



वहीं, लगातार बारिश और कोहरे से खेत में लगी तिलहन फसलों को नुकसान पहुंच रहा है। किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि यदि मौसम इसी तरह बना रहा तो फसल चौपट हो सकती है।









