आलीराजपुर: मंत्री नागर सिंह चौहान की सौगात… हथनी बैराज परियोजना से बढ़ेगा सिंचाई रकबा

आलीराजपुर: मंत्री नागर सिंह चौहान की सौगात… हथनी बैराज परियोजना से बढ़ेगा सिंचाई रकबा
Khabar Digital Desk

आलीराजपुर/कुलदीप खराड़ीया/खबर डिजिटल/ जल संरक्षण और सिंचाई सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में हथनी बैराज परियोजना महत्वपूर्ण साबित होगी। इससे क्षेत्र में जल संग्रहण बढ़ेगा और किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध होगा। साथ ही सड़क मार्ग से आवागमन के साथ विकास की रफ्तार भी बढ़ेगी। ये बात अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान ने शनिवार को आलीराजपुर जिले के ग्राम मोरासा में हथनी बैराज परियोजना.02 एवं छकतला के ग्राम जामली में कटवाड से जामली सड़क निर्माण के भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।

कुएं, तालाब और बोरिंग में बढ़ेगा जल स्तर
मंत्री नागर सिंह चौहान ने कहा कि इस प्रकार के बैराज बनने से आसपास के क्षेत्रों के कुएं, तालाब और बोरिंग में जलस्तर बेहतर होगा। इससे सिंचाई का रकबा बढ़ेगा और किसान वर्षा पर निर्भर नहीं रहेंगे। फाटा परियोजना का उदाहरण देते हुए कहा कि अब पर्याप्त सिंचाई व्यवस्था होने से किसान ग्रीष्म ऋतु में भी फसल ले पा रहे हैं, जबकि पहले केवल बरसात के पानी पर निर्भर रहना पड़ता था। सरकार के प्रयासों से गांवों का सर्वांगीण विकास किया जा रहा है और पूरे प्रदेश में सिंचाई क्षेत्र का रकबा बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है।

पीडीएस के जरिए कराया अनाज उपलब्ध
मंत्री चौहान ने कहा कि अब महिला सशक्त हो रही है। आजीविका मिशन के तहत महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर कार्य कर रही हैं और 'लखपति दीदी' बन रही हैं। किसानों को भी किसान सम्मान निधि डीबीटी के माध्यम से सीधे खातों में दी जा रही है। साथ ही पीडीएस के जरिए गरीबों को अनाज उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रदेश सरकार बिजली, पानी और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं ग्रामीणों तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/mp-bjp-general-secretary-ajay-jamwal-hitandand-sharma/

वैकल्पिक व्यवसाय अपनाने की सलाह
उन्होंने युवाओं से अच्छी शिक्षा ग्रहण कर रोजगार पाने की अपील की और जो पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं, उन्हें खेती के साथ-साथ वैकल्पिक व्यवसाय अपनाने की सलाह दी। मोबाइल रिपेयरिंग, मोटर मैकेनिक, वेल्डिंग, कियोस्क संचालन, कंप्यूटर प्रशिक्षण जैसे छोटे व्यवसायों के माध्यम से जिले में ही रोजगार के अवसर सृजित करने को कहा। साथ ही किसानों से खेती के साथ पशुपालन और बकरी पालन जैसे कार्य कर आय बढ़ाने की अपील की।

हथनी बैराज परियोजना-2 के निर्माण का भूमिपूजन
मंत्री चौहान ने शनिवार को आलीराजपुर के ग्राम मोरासा में हथनी बैराज परियोजना 02 के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया जिसकी प्रशासकीय स्वीकृति लागत 471.03 लाख रुपए है। इस परियोजना से मोरासा के 324 हेक्टर का क्षेत्र सिंचित होगा जिससे आस पास के क्षेत्र लाभान्वित होगे। साथ ही छकतला के ग्राम जामली में कटवाड से जामली सड़क मार्ग का भूमि पूजन किया जिसकी लंबाई 4.90 किमी है एवं अनुमानित लागत 691.76 लाख रुपए है। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधि, ग्राम सरपंच, पटेल, जल संसाधन विभाग के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

https://www.youtube.com/watch?v=LNyWKO6Fi40
शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!