Kamal Nath: कांग्रेस में हड़कंप, कमलनाथ और नकुलनाथ पर लगे साजिश के आरोप

Kamal Nath: कांग्रेस में हड़कंप, कमलनाथ और नकुलनाथ पर लगे साजिश के आरोप
Vijay Pal

Kamal Nath: छिंदवाड़ा जिला एक बार फिर गरमाती सियासत केंद्र बन गया है। जिले के चारगांव प्रहलाद क्षेत्र में सामने आए एक जमीन विवाद और मारपीट की घटना ने अब हाई-प्रोफाइल राजनैतिक रूप ले लिया है। मामले में जहां एक तरफ कांग्रेस पार्टी ने वर्तमान भाजपा सांसद बंटी विवेक साहू पर भू-माफियाओं को संरक्षण देने के आरोप लगाए हैं, वहीं सांसद ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए सीधे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व सांसद नकुलनाथ पर उनके खिलाफ साजिश रचने का आरोप जड़ दिया है।

कांग्रेस का वार, थानों में प्रदर्शन

इस पूरे विवाद की शुरुआत तब हुई जब सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो और पोस्ट तेजी से वायरल हुए। इसके बाद कांग्रेस आक्रामक मोड में आ गई। कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक रैली निकालकर कोतवाली थाने का घेराव किया। प्रशासन को सौंपे गए ज्ञापन में कांग्रेस ने आरोप लगाया कि छिंदवाड़ा और मेघासिवनी इलाकों में सत्ताधारी दल के रसूखदारों के सह पर अनुसूचित जाति और आदिवासी परिवारों की कीमती जमीनों को जबरन दबाया जा रहा है। कांग्रेस का दावा है कि जिले में भू-माफियाओं का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है और गरीब तबके पर प्रशासनिक दबाव बनाकर उनकी पुश्तैनी संपत्तियां हड़पी जा रही हैं, जिसे पार्टी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगी।

सांसद साहू का पलटवार

अपने खिलाफ बढ़ते विरोध को देखते हुए भाजपा सांसद बंटी विवेक साहू ने मीडिया के सामने आकर कांग्रेस के राष्ट्रीय और राज्य नेतृत्व को आड़े हाथों लिया। सांसद साहू ने साफ किया कि चारगांव प्रहलाद की घटना दो पक्षों के बीच का आपसी प्रॉपर्टी विवाद था। इस पूरी लड़ाई से उनका दूर-दूर तक कोई संबंध नहीं था, लेकिन कुछ सोशल मीडिया हैंडलर्स ने जानबूझकर उनका नाम इस केस में घसीटा है। सांसद ने कहा है कि जैसे ही उन्हें इस मारपीट की सूचना मिली, वे खुद पीड़ित पक्ष से मिलने जिला अस्पताल पहुंचे थे। बाद में उनके नाम का गलत इस्तेमाल करने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ उन्होंने स्वयं पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई, जिसके बाद कानूनन आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया था।

कमलनाथ-नकुलनाथ पर हमला

बंटी विवेक साहू ने आरोप लगाया कि, पिछले दो वर्षों में मैंने छिंदवाड़ा और पांढुर्णा के सबसे सुदूर व अंचलों में जाकर जनता की समस्याओं को हल किया है। मेरी बढ़ती सक्रियता से घबराकर पूर्व सीएम कमलनाथ और उनके बेटे नकुलनाथ पर्दे के पीछे से मेरे खिलाफ लगातार झूठा माहौल बनाने की साजिशें रच रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में उनकी छवि खराब करने की कोशिश की गई, तो वे कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।

अब सियासत में आगे क्या?

आपको बता दें कि जमीन विवाद पुलिस और जिला प्रशासन की विधिक जांच के दायरे में है। हालांकि, जिस तरह से एक ग्रामीण विवाद को लेकर बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने आ गई हैं, उससे साफ है कि आने वाले दिनों में छिंदवाड़ा की राजनीति में नाथ बनाम साहू की यह जंग और ज्यादा आक्रामक रूप ले सकती है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 5 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!