शतरंज में मध्यप्रदेश के पहले ग्रैंडमास्टर अनुज श्रीवात्री... फिलीपींस में जीती चैंपियनशिप

मध्यप्रदेश को शतरंज के क्षेत्र में पहली बार ग्रैंडमास्टर मिला है। कटनी के 22 वर्षीय अनुज श्रीवात्री ने फिलीपींस में आयोजित 7वीं आसियान प्लस इंडिविजुअल ओपन चेस चैंपियनशिप जीतकर यह उपलब्धि हासिल की। इसके साथ ही वे मध्यप्रदेश के पहले और भारत के 100वें शतरंज ग्रैंडमास्टर बन गए हैं। खास बात यह है कि अनुज ने प्रतियोगिता का पहला मुकाबला गंवाने के बाद शानदार वापसी की और लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया।

शतरंज में मध्यप्रदेश के पहले ग्रैंडमास्टर अनुज श्रीवात्री... फिलीपींस में जीती चैंपियनशिप
सुनील बंशीवाल

भोपाल/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश के लिए दिवाली का त्योहार इस बार एक बड़ी खेल उपलब्धि लेकर आया। कटनी के 22 वर्षीय शतरंज खिलाड़ी अनुज श्रीवात्री ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करते हुए इतिहास रच दिया है। अनुज मध्यप्रदेश के पहले शतरंज ग्रैंडमास्टर बन गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने देश के 100वें ग्रैंडमास्टर बनने का गौरव भी हासिल किया है। फिलीपींस में आयोजित 7वीं आसियान प्लस इंडिविजुअल ओपन चेस चैंपियनशिप जीतकर उन्होंने यह उपलब्धि अपने नाम की।

शुरुआत नहीं थी अच्छी
प्रतियोगिता में अनुज की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उन्हें पहले ही मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, इसके बाद उन्होंने शानदार वापसी की। अगले आठ राउंड में 7 अंक हासिल किए और आखिरी दो मुकाबलों में जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम कर लिया। उन्होंने वियतनाम के खिलाड़ी गुयेन डुक होआ को आधे अंक से पीछे छोड़ते हुए चैंपियनशिप जीती।

विशेष प्रावधान से मिला ग्रैंडमास्टर का खिताब
आमतौर पर अंतरराष्ट्रीय शतरंज में ग्रैंडमास्टर बनने के लिए खिलाड़ी को 2500 फिडे रेटिंग अंक हासिल करने के साथ तीन ग्रैंडमास्टर नॉर्म्स भी पूरे करने होते हैं। हालांकि, इस चैंपियनशिप के विजेता को सीधे ग्रैंडमास्टर का खिताब देने का विशेष प्रावधान रखा गया था। प्रतियोगिता में उतरने से पहले अनुज की फिडे रेटिंग 2450 अंक थी। चैंपियनशिप जीतने के बाद उन्हें 15 रेटिंग अंक मिले, जिससे उनकी रेटिंग बढ़कर 2465 हो गई। इस तरह टूर्नामेंट में खिताबी जीत ने उन्हें ग्रैंडमास्टर का दर्जा दिला दिया।

7 साल की उम्र में शुरू किया था शतरंज खेलना
अनुज श्रीवात्री ने महज सात साल की उम्र में शतरंज खेलना शुरू कर दिया था। बचपन से ही इस खेल के प्रति उनकी रुचि थी और धीरे-धीरे उन्होंने अपनी मेहनत और प्रदर्शन के दम पर राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई। बीटेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने कुछ समय तक एक जर्मन कंपनी में नौकरी भी की, लेकिन शतरंज के प्रति जुनून बरकरार रखा और खेल में आगे बढ़ते रहे।

पिता बोले- आनंद की तरह मध्यप्रदेश से भी निकलेंगे कई ग्रैंडमास्टर
अनुज की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। उनके पिता अशोक श्रीवात्री ने बताया कि जब वे अनुज को प्रतियोगिताओं में हिस्सा दिलाने के लिए दूसरे राज्यों में लेकर जाते थे, तब खासकर दक्षिण भारत के कुछ खिलाड़ी यह ताना मारते थे कि मध्यप्रदेश से अब तक एक भी शतरंज ग्रैंडमास्टर नहीं निकला है। ऐसी टिप्पणियों से कभी-कभी हीन भावना भी महसूस होती थी।उन्होंने कहा कि जिस तरह विश्वनाथन आनंद के ग्रैंडमास्टर बनने के बाद तमिलनाडु से लगातार कई ग्रैंडमास्टर सामने आए, उसी तरह अब अनुज की उपलब्धि के बाद मध्यप्रदेश में भी शतरंज को नई पहचान मिलेगी और प्रदेश से आगे कई ग्रैंडमास्टर निकलेंगे।

भोपाल में मां के साथ रहते हैं अनुज
अनुज फिलहाल अपनी मां मनोरमा श्रीवात्री के साथ भोपाल में रहते हैं। उनके पिता अशोक श्रीवात्री नौकरी के सिलसिले में जबलपुर और कटनी में रहते हैं। अनुज के माता-पिता दोनों ही शिक्षक हैं। परिवार के सहयोग और अनुज की वर्षों की मेहनत ने इस उपलब्धि को संभव बनाया है। मध्यप्रदेश के पहले ग्रैंडमास्टर के रूप में अनुज की सफलता से प्रदेश के युवा शतरंज खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने की नई प्रेरणा मिली है।

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवालन्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

सुनील बंशीवाल – न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल सुनील बंशीवाल वर्तमान में खबर डिजिटल में न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न मीडिया संस्थानों में कार्य करने का अनुभव है। देशभर की ताजा खबरों, राजनीति और समसामयिक घटनाक्रमों पर उनकी अच्छी पकड़ है। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के निवासी सुनील बंशीवाल प्रदेश और देश की महत्वपूर्ण घटनाओं पर लगातार नजर रखते हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!