मध्य प्रदेश अपना दल (एस) इकाई का ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्र, हजारों कार्यकर्ता बने सहभागी

मध्य प्रदेश अपना दल (एस) इकाई का ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्र, हजारों कार्यकर्ता बने सहभागी
Khabar Digital Admin

भोपाल/खबर डिजिटल: मध्य प्रदेश अपना दल (एस) इकाई ने एक ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया, जिसमें उत्तर प्रदेश के पार्टी के राष्ट्रीय और विभिन्न मंचों के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने प्रशिक्षकों के रूप में हिस्सा लिया। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल के नेतृत्व में तथा प्रदेश प्रभारी आर बी सिंह पटेल के मार्गदर्शन में इस सत्र की अध्यक्षता राजनीतिक रणनीतिकार डॉ. अतुल मलिकराम ने की। प्रदेशभर से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता इस विशेष ऑनलाइन सत्र का हिस्सा बनें।

सत्र के दौरान कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों और संगठन को मजबूत करने के लिए नई रणनीतियों और तकनीकों से अवगत कराया गया, जिससे उन्हें एक नई दिशा और प्रेरणा मिली। सत्र में पार्टी के राष्ट्रीय सलाहकार राजेंद्र प्रसाद पाल, राष्ट्रीय महासचिव के.के. पटेल, उपाध्यक्ष बोर्ड/परिषद्/आयोग राम लखन पटेल, राष्ट्रीय सचिव सूर्य भान सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष (एससी/एसटी मंच) सत्यप्रकाश कुरील, राष्ट्रीय अध्यक्ष (महिला मंच) दीप माला कुशवाहा, राष्ट्रीय अध्यक्ष (युवा मंच) विजय चौरसिया, यूपी प्रदेश अध्यक्ष (अल्पसंख्यक मंच) अहमद मंसूरी, और यूपी अध्यक्ष (आईटी मंच) इंजी. अविनाश साहू उपस्थित रहे।

इस प्रशिक्षण सत्र में संगठनात्मक रणनीतियों, बूथ प्रबंधन, और डिजिटल अभियानों पर विस्तृत चर्चा हुई। सत्र को लेकर प्रदेश प्रभारी आर बी सिंह पटेल ने कहा कि, "पार्टी का लक्ष्य जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाना है। इस सत्र ने हमें डिजिटल और संगठनात्मक ढांचे को लागू करने का एक मजबूत मंच प्रदान किया, जो भविष्य में हमारे लिए लाभकारी होगा।" उन्होंने आगे कहा कि, "आज के सत्र में डॉ सोनेलाल पटेल जी के सामाजिक न्याय और व्यवस्था परिवर्तन, अनुशासन, संघठन, बूथ स्तर तक संघठन कैसे बनाया जाए, एससी-एसटी को अपना दल (एस) में कैसे जोड़ा जाए, पिछड़ा वर्ग कैसे जुड़े तथा देश के 65% युवाओं को दल से जोड़ने के लिए नीति-रीतियों के बारे में बताया गया।

साथ ही देश की आधी आबादी को जोड़ने के लिए महिला सशक्तिकरण पर भी बल दिया गया।" प्रदेश प्रभारी ने बताया कि जल्द ही प्रदेश में पार्टी से अल्पसंख्यकों को जोड़ने हेतु एक मुहिम चलाई जाएगी तथा रणनीति बनाकर कार्य किया जाएगा। आईटी सेल को मजबूत करने की दृष्टि से युवाओं को सक्रिय कर, सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों का दल के प्रति आकर्षण पैदा किया जाएगा।

सत्र के उपरांत डॉ. अतुल मलिकराम ने कहा, "यह प्रशिक्षण सत्र हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करने के लिए महत्वपूर्ण था। डिजिटल युग में बूथ प्रबंधन और संगठनात्मक रणनीतियों का समन्वय हमें जनता तक अपनी बात प्रभावी ढंग से पहुंचाने में सबसे अधिक मदद करता है।" आमंत्रित अतिथियों में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ओ पी कटियार, प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश, जाटव श्री आर पी गौतम, राष्ट्रीय सचिव विनोद गंगवार, राष्ट्रीय सचिव गिरिजेश पटेल, राष्ट्रीय सचिव मुख्यालय मुन्नार प्रजापति, राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार रेखा वर्मा, विधि जानकर एडवोकेट (फंडामेंटल राइट) एन के पटेल और संजीव राठौर ने भी अपना वक्तव्य रखा। यह सत्र मध्य प्रदेश में पार्टी की गतिविधियों को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

कार्यकर्ताओं ने इस प्रशिक्षण सत्र के माध्यम से मंचों, उनकी कार्यशैली, नए सदस्यों को जोड़ने व पार्टी विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने के तरीके आदि की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!