रीवा में नेवी चीफ एडमिरल ने बढ़ाया महिला फुटबॉलर्स का मान, APSU में खेल महाकुंभ का समापन

रीवा में नेवी चीफ एडमिरल ने बढ़ाया महिला फुटबॉलर्स का मान, APSU में खेल महाकुंभ का समापन
Khabar Digital Desk

रीवा/ अरविंद तिवारी/ खबर डिजिटल/ अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (APSU) के स्टेडियम में बीते तीन दिनों से जारी पश्चिम क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का आज गरिमामय समापन हुआ। इस खेल महाकुंभ के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी उपस्थित रहे। समारोह में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के जस्टिस विवेक कुमार सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. राजेंद्र कुमार कुडरिया ने की।

​हुनर और सशक्तिकरण का संगम

​इस विशाल प्रतियोगिता में देश के पांच राज्यों-मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और गोवा की कुल 52 टीमों ने हिस्सा लिया। मैदान पर महिला फुटबॉलर्स के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। पुरस्कार वितरण के दौरान खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए एडमिरल त्रिपाठी ने 'स्किल डेवलपमेंट' (कौशल विकास) पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धी युग में केवल डिग्री काफी नहीं है, बल्कि आपका हुनर ही आपको वैश्विक पहचान दिलाएगा।

​'नाविका सागर परिक्रमा' का दिया उदाहरण

​बेटियों का हौसला बढ़ाते हुए नेवी चीफ ने 'नाविका सागर परिक्रमा' का गौरवशाली जिक्र किया। उन्होंने बताया कि कैसे भारतीय नौसेना की दो जांबाज महिला अधिकारियों ने नाव के जरिए पूरी दुनिया का चक्कर लगाकर इतिहास रचा और शौर्य सम्मान प्राप्त किया। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे भारत को दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था से और आगे ले जाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दें।
​विजेता टीमों को ट्राफी प्रदान करने के साथ ही एडमिरल त्रिपाठी ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अपनी ही मिट्टी के लाल और देश के नौसेना प्रमुख को अपने बीच पाकर विंध्य के छात्र और खिलाड़ी उत्साह से लबरेज नजर आए।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/bhopal-crime-branch-drug-smuggling-arrest-charas-seized/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 5 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!