कटनी पुलिस को बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार

कटनी पुलिस को बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार
Khabar Digital Desk

कटनी खबर digital News-- जिले की माधवनगर थाना अंतर्गत चौकी झिंझरी पुलिस को हत्या के प्रयास के मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चाकू से हमला करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया है।पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसीया एवं थाना प्रभारी माधवनगर संजय दुबे के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।घटना 14 दिसंबर 2025 की है, जब ग्राम पिपरौंध में देर रात करीब 1:30 बजे स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक MP 51 D 0187 में सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों ने शुभम जायसवाल और दीपक जायसवाल पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस संबंध में शुभम जायसवाल की रिपोर्ट पर थाना माधवनगर में अपराध क्रमांक 1046/2025 धारा 109(1), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।जांच के दौरान चौकी झिंझरी पुलिस ने लगातार प्रयास करते हुए आरोपी एजाद उर्फ भूरा कुरैसी पिता सरफराज कुरैसी, उम्र 22 वर्ष, निवासी असफाक उल्लाह वार्ड, मण्डी मदार टेकरी, थाना हनुमानताल, जिला जबलपुर को जबलपुर से गिरफ्तार किया। आरोपी को 18 दिसंबर 2025 को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां साक्ष्य एकत्रित करने के लिए पुलिस रिमांड लिया जा रहा है।इस सफल कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक राजेश कुमार दुबे के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक शशिभूषण सिंह, प्रधान आरक्षक राजेश चौधरी, आरक्षक सुरेश कोरी एवं सैनिक अक्षय पाण्डेय की सराहनीय भूमिका रही।कटनी पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में भय और आम जनता में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 5 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!