सालों से इंदौर में नीट की तैयारी कर रही छात्रा को राजगढ़ स्कूल रिकॉर्ड में बताया नियमित

सालों से इंदौर में नीट की तैयारी कर रही छात्रा को राजगढ़ स्कूल रिकॉर्ड में बताया नियमित
Business Desk

राजगढ़/खबर डिजिटल। जिले के ब्यावरा विकासखंड के खजुरिया गांव स्थित शासकीय एकीकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खजुरिया एक बार फिर विवादों में आ गया है। स्कूल में पढ़ने वाली एक छात्रा को लेकर फर्जी उपस्थिति और परीक्षा रिकॉर्ड में गड़बड़ी के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। जानकारी के अनुसार छात्रा प्रेरणा दांगी पिछले दो वर्षों से इंदौर में रहकर NEET परीक्षा की तैयारी कर रही है। इसके बावजूद स्कूल के रिकॉर्ड में उसे नियमित छात्रा के रूप में दर्ज किया गया। आरोप है कि छात्रा की उपस्थिति स्कूल में नहीं रही, फिर भी उसे लगातार उपस्थित दर्शाया जाता रहा।

मामले में यह भी कहा गया है कि कक्षा 11वीं की त्रैमासिक और अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं में छात्रा के शामिल हुए बिना ही उसके अंक दर्ज कर दिए गए। शिकायतकर्ताओं का दावा है कि परीक्षा रिकॉर्ड और आंतरिक मूल्यांकन में भी अनियमितताएं हुई हैं। पूरे मामले को लेकर खजुरिया ग्राम पंचायत के उपसरपंच प्रतिनिधि ने जिला प्रशासन को शिकायत सौंपी है। कलेक्टर, जिला शिक्षा अधिकारी और बीईओ को दिए गए आवेदन में स्कूल के उपस्थिति रजिस्टर, परीक्षा दस्तावेज और मूल्यांकन रिकॉर्ड की जांच कराने की मांग की गई है।

शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि छात्रा की मां मंजुलाता दांगी उसी स्कूल में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। आरोप लगाया गया है कि स्कूल प्रबंधन और संबंधित शिक्षिका की मिलीभगत से नियमों को दरकिनार किया गया। शिकायतकर्ता ने मांग की है कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो जिम्मेदार शिक्षकों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

फिलहाल शिक्षा विभाग की ओर से मामले में आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन शिकायत के बाद प्रशासनिक स्तर पर जांच की संभावना बढ़ गई है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!