दतिया उपचुनाव के बाद अवधेश नायक को कांग्रेस में बड़ी जिम्मेदारी…. बने प्रदेश महासचिव

दतिया उपचुनाव के बाद अवधेश नायक को कांग्रेस में बड़ी जिम्मेदारी…. बने प्रदेश महासचिव
सुनील बंशीवाल

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश कांग्रेस में संगठनात्मक पुनर्गठन के बीच दतिया के वरिष्ठ नेता अवधेश नायक को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी की सहमति के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा जारी आदेश के माध्यम से की गई है। दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद पार्टी ने अपने सभी विभागों एवं प्रकोष्ठों की कार्यकारिणियों को भंग कर संगठन के पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू की थी। ऐसे में अवधेश नायक की नियुक्ति को नए संगठन की पहली महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों में शामिल माना जा रहा है।

टिकट के दावेदार थे अवधेश नायक
दतिया उपचुनाव में अवधेश नायक भी कांग्रेस टिकट के प्रमुख दावेदार थे, लेकिन पार्टी ने अंतिम समय में दतिया राजघराने के घनश्याम सिंह पर भरोसा जताया। घनश्याम सिंह चुनाव जीतने में सफल रहे। टिकट नहीं मिलने के बाद अवधेश नायक के भाजपा में जाने की चर्चाएं भी राजनीतिक गलियारों में तेज हो गई थीं। बताया जाता है कि उनकी भाजपा नेताओं से बातचीत भी हुई थी, लेकिन कांग्रेस नेतृत्व ने उन्हें पार्टी में बनाए रखा। इसके बाद उन्होंने पूरी सक्रियता के साथ कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार किया। अब उनकी संगठन में हुई नियुक्ति को पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा और धैर्य का सम्मान माना जा रहा है।

मध्यप्रदेश भाजपा में चर्चा के केंद्र बने गौरव रणदिवे और राहुल कोठारी….मोहन-हेमंत की बने पहली पसंद

भाजपा से शुरू हुआ राजनीतिक सफर
अवधेश नायक का राजनीतिक जीवन भारतीय जनता पार्टी से शुरू हुआ था। वर्ष 1993 में वे भाजपा से सक्रिय राजनीति में आए और उससे पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा से जुड़े रहे। दतिया नगर पालिका में पार्षद रहने के साथ उन्होंने विधानसभा चुनाव भी लड़ा, हालांकि उन्हें सफलता नहीं मिली। बाद में जब उमा भारती ने भारतीय जनशक्ति पार्टी का गठन किया तो अवधेश नायक उनके साथ जुड़ गए। कुछ समय बाद वे दोबारा भाजपा में लौट आए। राजनीतिक जानकारों के अनुसार भाजपा में रहते हुए तत्कालीन नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा के साथ उनके संबंध कभी सहज नहीं रहे। इसी पृष्ठभूमि में उन्होंने वर्ष 2023 में कांग्रेस का दामन थाम लिया। कांग्रेस में शामिल होने के बाद उन्हें शुरुआती दौर में विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया गया था, लेकिन बाद में पार्टी ने टिकट बदलते हुए राजेंद्र भारती को मैदान में उतारा। राजेंद्र भारती ने उस चुनाव में डॉ. नरोत्तम मिश्रा को पराजित कर बड़ा राजनीतिक उलटफेर किया था। अब प्रदेश महासचिव के रूप में अवधेश नायक की नियुक्ति को कांग्रेस संगठन में उनके बढ़ते राजनीतिक महत्व और भविष्य की भूमिका के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

दतिया की जनता को जीतू पटवारी ने दिया संदेश… जनादेश को बताया बदलाव की शुरुआत

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवालन्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

सुनील बंशीवाल – न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल सुनील बंशीवाल वर्तमान में खबर डिजिटल में न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न मीडिया संस्थानों में कार्य करने का अनुभव है। देशभर की ताजा खबरों, राजनीति और समसामयिक घटनाक्रमों पर उनकी अच्छी पकड़ है। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के निवासी सुनील बंशीवाल प्रदेश और देश की महत्वपूर्ण घटनाओं पर लगातार नजर रखते हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!