कटनी में 11 निजी अस्पताल आयुष्मान योजना में शामिल, क्या सच में मिलेगा मुफ्त इलाज?

कटनी में 11 निजी अस्पताल आयुष्मान योजना में शामिल, क्या सच में मिलेगा मुफ्त इलाज?
Khabar Digital Desk

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- शासन की महत्वाकांक्षी आयुष्मान निरामयम योजना के तहत कटनी जिले के आयुष्मान कार्डधारियों को बड़ी राहत मिली है। अब जिले के 11 निजी अस्पतालों में आयुष्मान कार्डधारी परिवारों को प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये तक का निःशुल्क कैशलेस इलाज उपलब्ध कराया जाएगा।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राज सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रशासन द्वारा जिले के 11 निजी अस्पतालों को इस योजना के लिए चिन्हित किया गया है। इनमें धर्मलोक हॉस्पिटल, जी.जी. नर्सिंग होम, वर्धमान हॉस्पिटल, गुरुकृपा हॉस्पिटल, माँ दुर्गा हॉस्पिटल, कटनी लाइफ केयर एंड रिसर्च सेंटर, जी.डी. चौदहा मेमोरियल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, अपेक्स हॉस्पिटल, चांडक हॉस्पिटल, श्रीराम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल और एमजीएम हॉस्पिटल शामिल हैं।इन अस्पतालों में मरीजों को विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा जनरल मेडिसिन, हड्डी रोग, जनरल सर्जरी, यूरोलॉजी, शिशु रोग, स्त्री रोग, हाई रिस्क डिलेवरी, हृदय रोग, न्यूरोसर्जरी, कैंसर सर्जरी, प्लास्टिक सर्जरी, बर्न मैनेजमेंट, डायग्नोस्टिक और अन्य गंभीर बीमारियों का उपचार निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।कलेक्टर आशीष तिवारी और सीएमएचओ डॉ. राज सिंह ठाकुर ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे अपने और अपने परिवार के बेहतर स्वास्थ्य के लिए आयुष्मान योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। साथ ही सभी चिन्हित अस्पतालों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अस्पताल परिसर में आयुष्मान योजना की जानकारी से संबंधित बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाएं, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।इन अस्पतालों को प्रधानमंत्री राहत योजना के तहत भी उपचार प्रदान करने के लिए अधिकृत किया गया है।अब देखना यह होगा की क्या वाकई शासन की महत्वकांशी योजना आयुष्मान निरामयम के तहत चिन्हित किये गए निजी 11अस्पतालो मे इन योजनाओं का लाभ लोगों को मिलता है या फिर यह योजना दस्तावेजों और समाचार पत्रों मे छपकररहने तक ही सिमित रहेगी

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!