झाबुआ:आयुष्मान सखी चैटबॉट लॉन्च, वरिष्ठ नागरिकों को मिले ‘वय वंदना कार्ड’

झाबुआ:आयुष्मान सखी चैटबॉट लॉन्च, वरिष्ठ नागरिकों को मिले ‘वय वंदना कार्ड’
Khabar Digital Admin

झाबुआ, नावेद रजा/खबर डिजीटल/ जिला चिकित्सालय परिसर में 25 अगस्त 2025 को प्रदेश सरकार की ऐतिहासिक स्वास्थ्य उपलब्धियों का सीधा प्रसारण एलईडी स्क्रीन पर किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का संबोधन बड़े उत्साह के साथ स्वास्थ्यकर्मियों, जनप्रतिनिधियों, मरीजों और आम नागरिकों ने सुना।

मुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि—“प्रदेश की जनता को उत्तम स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। नये मेडिकल कॉलेजों से न केवल स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होगा बल्कि युवाओं को शिक्षा एवं रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।”

इस कार्यक्रम के तहत श्योपुर एवं सिंगरौली में नवीन शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों का लोकार्पण किया गया। इसके साथ ही धार, बैतूल, पन्ना और कटनी जिलों में नए मेडिकल कॉलेज स्थापित करने हेतु अनुबंध हस्ताक्षर सम्पन्न हुआ। यह कदम प्रदेश के स्वास्थ्य ढाँचे को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है।

स्थानीय स्तर पर हुआ विशेष आयोजन

जिला चिकित्सालय में आयोजित प्रसारण कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एस. बघेल, सिविल सर्जन डॉ. एम.एल. मालवीय तथा जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. देवेंद्र भायल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनकी मौजूदगी में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया और आमजन को योजनाओं की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर 70 वर्ष से अधिक आयु वाले वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत ‘नवीन वय वंदना कार्ड’ वितरित किए गए। वरिष्ठ नागरिकों ने कार्ड प्राप्त करते हुए खुशी जाहिर की और इस पहल को उनके लिए बड़ी राहत बताया। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि इस कार्ड से पात्र वृद्धजनों को निशुल्क एवं कैशलेस उपचार की सुविधा आसानी से प्राप्त होगी।

डिजिटल नवाचार: ‘आयुष्मान सखी’ चैटबॉट

कार्यक्रम में एक और बड़ी पहल के रूप में ‘आयुष्मान चैटबॉट – आयुष्मान सखी’ का लोकार्पण किया गया। इस चैटबॉट के माध्यम से नागरिक अब घर बैठे ही योजना संबंधी सभी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इसे विशेष रूप से उपयोगकर्ता अनुकूल (User Friendly) बनाया गया है, ताकि ग्रामीण अंचलों के लोग भी आसानी से इसका लाभ उठा सकें।

यह सेवा व्हाट्सएप नंबर 07552762582 पर उपलब्ध होगी। कोई भी लाभार्थी इस नंबर पर मैसेज भेजकर अपनी पात्रता, अस्पतालों की सूची, उपचार सुविधाओं एवं योजना संबंधी अन्य जानकारी तुरंत प्राप्त कर सकेगा।

उत्साह का माहौल

जिला चिकित्सालय परिसर में कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा। डॉक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों, मरीजों और उनके परिजनों ने बड़े ध्यान से प्रसारण देखा। वरिष्ठ नागरिकों ने कार्ड प्राप्त कर मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य विभाग का आभार व्यक्त किया।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि इन पहलों से न केवल प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिलेगी, बल्कि आमजन को भी आधुनिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा। यह कदम प्रदेश को ‘स्वस्थ मध्यप्रदेश’ बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 5 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!