बागेश्वर बाबा को नहीं मिली बंगाल में कथा की परमिशन, बोले - तब तक, बंगाल नहीं जायेंगे

बागेश्वर बाबा को नहीं मिली बंगाल में कथा की परमिशन, बोले - तब तक, बंगाल नहीं जायेंगे
Khabar Digital Desk

भोपाल/सुनील बंशीवाल/भोपाल/बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में हनुमंत कथा होने वाली थी। लेकिन अब यह विवादों में फंस गई है। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा को स्थानीय प्रशासन ने अन्य जगह पर कथा करने के लिए परमिशन नहीं दी। क्योंकि व्यवस्था गड़बड़ा गई थी। वहीं अब इसको लेकर आने वाले वक्त में नया सियासी बवाल होने की उम्मीद है।

10 से 12 अक्टूबर तक होना थी कथा
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कोलकाता में 10 से 12 अक्टूबर तक होने वाली हनुमंत कथा को स्थगित कर दिया है। कथा स्थगित करने की घोषणा करते हुए उन्होंने बड़ा राजनीतिक बयान भी दिया, जोकि सियासी हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है, उन्होंने कहा कि 'जब तक दीदी हैं हम नहीं जाएंगे, दादा आएंगे तब जाएंगे।' पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने दादा के रुप में किसी का नाम नहीं लिया। लेकिन उनके इस बयान को पश्चिम बंगाल की मौजूदा राजनीतिक परिस्थिति से जोड़कर देखा जा रहा है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/government-employees-will-suffer-huge-losses-this-rule-is-being-changed/

भारी बारिश के चलते फैली थी अव्यवस्था
कोलकाता में भारी बारिश और कथा स्थल पर पानी भरने के कारण आयोजन संभव नहीं हो सका। पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि फिलहाल परिस्थितियां अनुकूल नहीं हैं और उन्हें वैकल्पिक स्थल की अनुमति भी नहीं मिली है। शास्त्री जी ने कहा कि बागेश्वर धाम में धर्म और परंपरा का पालन करते हुए ही कथा का आयोजन किया जाएगा। अगर प्रशासन से अनुमति और अनुकूल परिस्थिति मिली तो वे फिर से कथा करेंगे। लेकिन उनके बयान ने खलबली बचा दी है।

कथा स्थगित होने की वजह
पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने यह भी स्पष्ट किया कि कथा स्थगित होना केवल प्रशासनिक और प्राकृतिक परिस्थितियों की वजह से है। हालांकि उनके बयान में राजनीतिक संकेत भी देखे जा रहे हैं। स्थानीय भक्तों में कथा स्थगित होने को लेकर निराशा है, वो सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर करते नजर आ रहे हैं। भक्त का कहना है कि आखिर वह कब पश्चिम बंगाल लौटेंगे और कथा का आयोजन करेंगे।

भक्तों में दिखी निराशा
कोलकाता और आसपास के भक्तों में कथा स्थगित होने से निराशा जरूर दिखाई दी, लेकिन उन्होंने पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के फैसले का सभी ने सम्मान किया। शास्त्री के अनुयायी मानते हैं कि उनका हर निर्णय धर्म और मर्यादा को ध्यान में रखकर ही लिया जाता है, इसीलिये वो निराशा के साथ उत्सुक है, कहीं और जाकर कथा सुनेंगे। हालांकि अगले कार्यक्रम की तारीख को लेकर अब सभी की निगाहें उनके अगले ऐलान पर टिकी हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!